Loading...

उपमा आर्य ‘सहर’ ‘सर्वपल्ली राधाकृष्णन् शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित

नागपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थानीय राम भरोसे मैकू लाल इंटर कॉलेज की वरिष्ठ अध्यापिका उपमा आर्य ‘सहर’ को हाल ही में आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन्  राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय की हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ. उषा सिन्हा  के कर कमलों से तथा आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल, लखनऊ की अध्यक्ष अलका गुप्ता ‘प्रियदर्शिनी‘एवं सचिव ऋषि राज गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में शॉल, पुष्पमाला व स्मृति चिन्ह देखकर उपमा आर्य (3 सितंबर, 2023) को गौरवान्वित किया गया। 

इस प्रदेश सरकार  पर उपमा आर्य के पति अधिवक्ता दीनबंधु आर्य ‘सरल’, पूर्व लेखाधिकारी, होमगार्ड, उत्तर प्रदेश की विशेष उपस्थित थी।उपमा आर्य पिछले 34 वर्षों से राम भरोसे मैकू लाल इंटर कॉलेज में अत्यंत सुचारू रूप से अध्यापन कार्य कर रही है। अध्यापन के अलावा काव्य व साहित्य के क्षेत्र में भी उनकी रुचि है।उनकी एकल भाव संग्रह ‘तुम्हारे लिए’ शीर्षक ग़ज़ल संग्रह के अलावा उनकी 29साझा संग्रह त प्रकाशित हैं|

वह नवोदय साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था, लखनऊ की उपाध्यक्ष व शब्द ग्राम, लखनऊ की आजीवन सदस्य होते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुयायी  आचार्य विनोबा भावे की सद्प्रेरणा से स्थापित नागरी लिपि परिषद, गांधी स्मारक निधि, राजघाट, नई दिल्ली ; विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान,प्रयागराज, उत्तर प्रदेश तथा ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की सक्रिय आजीवन सदस्य है।  अब तक वे 32 सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं।

श्रीमती उपमा आर्य की इस अभिनव उपलब्धि के लिए उन्हें नागरी लिपि परिषद,नई दिल्ली के अध्यक्ष व पूर्व कुलपति डॉ. प्रेमचंद पातंजलि, कार्याध्यक्ष प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख,पुणे महाराष्ट्र; महामंत्री डॉ. हरिसिंह पाल नई दिल्ली; विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान, प्रयागराज ,उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, सचिव डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी, प्रयागराज,उत्तरप्रदेश तथा ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया, दिल्ली के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. श्याम सिंह शशि महासचिव डॉ.  शिव शंकर अवस्थी सहित अनेकों  ने उन्हें हार्दिक बधाई दी ।
समाचार 8987189260114510931
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list