Loading...

नूतन भारत कनिष्ठ महाविद्यालय के छात्रावास में मनाया रक्षाबंधन महोत्सव

नागपुर। शहर की प्रतिष्ठित एवं अग्रणी संस्था हिन्दी महिला समिति और राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती रति चौबे व श्रीमती धारणा अवस्थी की अध्यक्षता में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें सर्वप्रथम सबसे छोटी बच्ची के हाथों दीप प्रज्वलन किया गया। तदुपरांत दोंनो संस्थाओं की अध्यक्षाओं ने एक दूसरे को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया फिर संस्था की उपस्थित सभी सदस्यों का भी सम्मान कर समारोह को आगे बढ़ाया। 

सचिव रश्मि मिश्रा व संध्या कोसेकर के बेहतरीन संचालन में संस्था की कार्याध्यक्ष डॉ चित्रा तूर औेर उपाध्यक्षा श्रीमती रेखा पाण्डेय ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व को बताया फिर धारणा अवस्थी ने भी बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व को जानने और भाई-बहन को उसकी खुशी का अहसास करने के लिए बताया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मंच आसीन गणमान्यों ने बच्चों को राखी बाँधी जिसे देखकर वे हर्षित हो रहे थे। बच्चों ने सुन्दर सुन्दर गीत प्रस्तुत किए, एक मैम ने बेहद खूबसूरत गीत प्रस्तुत किया।
दोंनो संस्थाएं कंधे से कंधा मिलाकर सभी को नाश्ता वितरित किया गया। 

उपर्युक्त कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष डॉ ममता विश्वकर्मा, किरण हटवार राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, नागपुर से आरती शरद मिश्रा, संगीता पेंढारी, संगीता झाड़े आदि की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। आभार हिन्दी महिला समिति की कोषाध्यक्ष डॉक्टर ममता विश्वकर्मा ने माना। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक अम्बिका शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए शुभ कामनाएँ दीं।
समाचार 4075877240676057395
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list