Loading...

विजयिनी संस्था ने मोदक प्रतियोगिता तथा महाआरती का किया आयोजन

नागपुर। बप्पा का पावन धाम गणेश टेकड़ी मंदिर में रविवार 24 सितम्बर को 'विजयिनी - एक दायित्व मानवता के हित में' द्वारा मोदक प्रतियोगिता तथा महाआरती का आयोजन किया गया जिसमे 70 सखियों ने सामुहिक आरती का आशीष पाया। निर्णायिका के तौर पर शेफ़ नीरज जैन तथा शेफ़ रेखा पांडे उपस्थिति थी।

मोदक प्रतियोगिता में निरंजना गांधी, शीतल पोद्दार, रेखा पित्रोडा, वर्षा भावनानी, धारणा अवस्थी, श्रद्धा दरक, नीता गुप्ता, श्रद्धा अग्रवाल, राजश्री भैया, संगीता माहुले, लक्ष्मी बायस, अनीता अग्रवाल, जिगीसा शाह, रोहिनी देशकर, रंजना कलंबे, अरूणा हजारे, कुसुम धवड़े ने अपना योगदान अर्पित किया।

मोदक प्रतियोगिता में प्रथम रंजना कलबे, द्वितीय श्रद्धा दरक, तृतीय राजश्री भैया विजेता रही।
सांत्वना पुरस्कार मे योगीता कनिरे हकदार रही। स्पेशल पुरस्कार जवारी से बनाए गए मोदक के लिए निरंजना गांधी को दिया गया। 

विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी अरूणा सोनी, विजयिनी लतिका त्रिपाठी, विजयिनी ममता तिवारी ने विशेष सहयोग दिया।
समाचार 3453147642556216210
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list