Loading...

सप्तरंग महिला चेतना मंच का मासिक कार्यक्रम संपन्न

नागपुर। विदर्भ साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में सप्तरंग महिला चेतना मंच द्वारा शिक्षक दिवस, हिन्दी दिवस, और जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शीर्षक था : गुरुजनों को नमन, श्रीकृष्ण लीला और झूला सज्जा प्रतियोगिता।

मुख्य अतिथि नायर एंड संस ग्रुप्स की डायरेक्टर श्रीमती विलासिनी नायर और निर्णायिका श्रीमती स्नेहल दाते द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर, सरोज गर्ग की मधुर आवाज में सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।सप्तरंग संयोजिका डॉ स्वर्णिमा सिन्हा ने गुरुजनों का सम्मान किया। शीला भार्गव ने मंच संचालन किया और अंतरंग संयोजिका शगुफ्ता काजी मंचासीन रहीं। 

शिक्षक दिवस और हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में विदर्भ साहित्य सम्मेलन के साहित्यिक और सांस्कृतिक गुरूजनों का सत्कार किया गया।साहित्यिक गुरु सर्वश्रीमती - आशा पांडे, निर्मला पाण्डे, डॉ कृष्णा श्रीवास्तव , इंदिरा किसलय, माधुरी राउलकर, सरोज व्यास, शीला भार्गव, विमलेश सूर्यवंशी,मीरा जोगलेकर, रूबी दास,  सुरेखा खरे और सुनीता केशरवानी।

सांस्कृतिक गुरू सर्वश्रीमती - सुषमा अग्रवाल,  छवि चक्रवर्ती , सुषमा भांगे , पुष्पा पांडेय, माया शर्मा, भारती रावल, नीलम शुक्ला, नंदा वजीर, संतोष बुधराजा ,चंदा फूलसुंगे, सुजाता दुबे, अमिता शाह,  चंद्रकला भरतिया, संगीता कुमार,सुनीता सोनी,पूनम पाडिया, कृष्णा कपूर,देविका रायपुरे, छाया अकोजवार , माधुरी अकोजवार।

श्रीकृष्ण लीला नृत्य गीत नाटिका प्रस्तुत की सर्वश्रीमती मनीषा पांडेय, रश्मि मिश्रा, किरण हटवार, सीमा काचोरे, प्रभा भोले, जिगीशा शाह, रजनी कौशिक, अनीता गायकवाड, मेनका अग्रवाल,  नंदनी सुदानाला, संजीता गुप्ता, अनीता पुरोहित, दीपाली भोयर ने।

झूला सज्जा प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान - मेनका अग्रवाल द्वितीय स्थान-विशाखा खंडेलवाल एवं तृतीय स्थान-कविता कौशिक ने प्राप्त किया। रेखा तिवारी ने आभार माना।
समाचार 1426314426868566821
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list