Loading...

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज में जनेउ बदलने का कार्यक्रम संपन्न

नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज में श्रावणी पुर्णिमा आनंद उत्साह के साथ मनाई। रक्षाबंधन निमित्त जनेउ बदलने का कार्यक्रम समाज अध्यक्ष संजय भाई ठाकर के मार्गदर्शन मे समाज के अन्य सदस्य द्वारा गांधीबाग ब्रम्ह समाज में अति आनंदपूर्वक सम्पन्न हुआ। पंडित चेतन भाई त्रिवेदी महाराज के सानिध्य में महाराज द्वारा पूजा विधि द्वारा जनेउ बदलने का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न करवाया गया।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष संजय भाई ठाकर, उपाध्यक्ष निखिलेश भाई ठाकर, मानद मंत्री चेतन जोशी, कोषाध्यक्ष अशोक जहा,समाज सदस्य नितिन भाई ठाकुर, हेमंत भाई जोशी,प्रताप भाई व्यास, अमरीश मेहता, धर्मेश शुक्ला, प्रदीप देसाई, धर्मेंद्र देसाई, परेश व्यास, हितेश त्रिवेदी, मयंक शुक्ला,यूनय जोशी, चंद्रकांत त्रिवेदी उपस्थित थे।

श्रावणी पूर्णिमा व रक्षाबंधन निमित्त अध्यक्ष संजय भाई ठाकर ने समाज बंधुओ को शुभकामना दी एवं मानद मंत्री चेतन जोशी ने समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया।
समाचार 2588424181790903778
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list