'होम फार एजेड एण्ड हैंडिकैप्ड' आश्रम में मेडिकल कैंप का सफल आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2023/07/blog-post_97.html
नागपुर। विजयिनी बहुउद्देशीय सखी मंच एवं चंपा देवी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया 'होम फार एजेड एण्ड हैंडिकैप्ड' आश्रम में जो की उठखाना चौक, नागरोड पर स्थित है। इसमें किंग्स वे अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ संतोष तिवारी एवं नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ जितेश जेसवानी जी ने अपनी सेवा प्रदान की।
200 से अधिक बच्चे एवं बुजुर्ग इस सेवा से लाभान्वित हुए। साथ ही आश्रम परिवार के सभी सदस्यों के लिए जलपान का भी आयोजन किया गया था। एवं सभी महान सेवक सिस्टर्स एवं फादर्स को स्नेह भेट संस्था की तरफ़ से दिया गया। दोनों चिकित्सक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन की संयोजिका थी विजयिनी ममता तिवारी।
विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी अरूणा सोनी, विजयिनी मिनी बिज्जू विशेष रूप से उपस्थित रही। साथ ही चंपा देवी सेवा समिति की संस्थापिका शिल्पा तलरेजा ने भी सेवा प्रदान किया।
आश्रम के सभी सदस्यों के साथ सिस्टर इडा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।