राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा ने किया वृक्षारोपण
https://www.zeromilepress.com/2023/07/blog-post_9.html
नागपुर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा द्वारा 7 जुलाई को गुरुदेव नगर में स्थित गार्डन में वृक्षारोपण का उपक्रम लिया गया।
यह कार्यक्रम नगर सेविका दिव्या ताई धुरडे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सर्वप्रथम राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष धारणा अवस्थी नें मंच के उद्देश्यों को बताकर दिव्या ताई को पौधा देकर स्वागत किया। मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पाण्डॆ नें वर्ष भर जो कार्य किये उसका ब्यौरा बताया।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति जिला सलाहकार डॉ शैलजा मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष रेखा मिश्रा, लीना हेजिब, पूजा नागदिवे, माधुरी मते, संध्या धवड, मंगला मोटघरे, संगीता दही कर ,शीला उमाटे ,रूपा मोटघरे, अर्पणा गुणरकर,माया कालमेघ, रेखा रेहपाडे, गीता कोलते, सिंधु ठाकरे, सुनीता गोबरे, मीनाक्षी कुंदनवार, शोभा कावरे,वीना आकरे, सुषमा कामडे, संगीता पेंडारी, कल्पना देशमुख, भारती देवतले आदि थे।
प्रमुख अतिथी दिव्या ताई नें वृक्षारोपण के लियॆ विशेष सहयोग दिया व पेड़ों की सुरक्षा के लियॆ ट्री गार्ड लगाने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा नें वृक्षारोपण किये जाने पर प्रशंशा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रत्येक शहर व गांव में लियॆ जाने चाहियॆ |