Loading...

क्या मौसम है ने दिया सावन का फील


नागपुर। बारिश की दमदार एन्ट्री के बाद गिनिज वर्ल्ड रेकॉर्ड्स म्युझिकल ग्रुपकी और संगीत संध्या ने सेंकडो फिल्मी श्रोताओं को सावन की पहिली बारीश का अनुभव कराते हुए सप्तसुरीला सफर करवाया। मौका था ग्रुपकी ओर से आयोजित क्या मौसम है संगीत रजनी का। 

पिछले कई सालों से नागपूरकर श्रोताओं का मनोरंजन करने वाले जानेमाने गायक मनिष पाटील ईनकी संकल्पाना से साकार इस महफील ने दाभा के सेलिब्रेशन लॉन पर रसिकों का मनोंरंजन किया। आज मौसम बडा बेईमान है.. एसा सुरों का साज  चढाते मनीष पाटील ने महफिल का आगाज किया। पहले ही गीत पर श्रोताओं ने तालीयों की बौछार कर संगीत रजनी को सराहा। 

उसके तुरंत बाद टिप टिप बरसा पानी यह गीत इतनी ही नजाकत से पेश करते हुए मनिष पाटील और भगवान लोणारे ने संगीत रजनी में सुरों की सावन लडी बरसाई। गायक सुरज शर्मा ने लगी आज सावन की फिर वो झडी है.. यह गीत पेश करते याद में तडप रहे प्रेमी का का दुख व्यक्त किया। समिर खान ने रिमझीम गिरे सावन सुलग सुलग जाए मन गीत उतनी ही ताकद के साथ पेश किया। होगा तुमसे प्यारा कौन एसा सूर छेडते शिवप्रकाश ने संगीत रजनीमें नटखट अंदाज लाया।

शुभम मोरंडे ने पहले हंसीनी और आर्या देशपांडे के साद सादर किए मेरे ढोलना सून मेरे प्यार की धून यह गीत रसिकों को अलग ही दुनिया का सफर करवाय। राजेश खन्ना के अंदाजमे रुप तेरा मस्ताना का सूर छेडते मनिष पाटील ने भरपूर मनोरंजन किया। सुचिता गजभिये ने प्रितीचं झुळ झूळ पाणी ये मराठी गीत का रसिकों ने तालियों के साथ स्वागत किया। 

सुचिता गजभिये ने शिवप्रकाश दुले के साथ  पेश किये तुमको मेरे दिलने और मनिष पाटील के साथ पेश किये धिरे धिरे प्यार को बढाना है यह गाने वन्समोअर की छाप छोड गये। सूत्रसंचालिक संगिता तांबूसकर ने रंगित रजनी को एक धागे मे पिरो कर श्रोताओं को  बांधे  रखा। आयोजक मनीष पाटील के ANISH PATIL फेसबूक अकाऊंटपर कार्यक्रम का सिधा प्रसारण भी करवाया  गया।
कला 7606607957387205595
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list