Loading...

अरविंदकुमार रतूड़ी नागपुर महाराष्ट्र पुलिस शांतता समिति के केन्द्रीय पदाधिकारी नियुक्त


नागपुर। सुप्रसिद्ध समाजसेवी और राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण कार्यकर्ता अरविंदकुमार रतूड़ी को लगातार चौथी बार नागपुर महाराष्ट्र पुलिस शांतता समिति नागपुर के केन्द्रीय पदाधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पुलिस कमिश्नर अमितेशकुमार द्वारा की गई है इस संविधानिक कानूनी नियुक्ति के लिए पुलिस उप - आयुक्त विजयकांत सागर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, धनंजय पाटिल, खुफिया विभाग के अधिकारी मधुकर टुले और ममता मेश्राम ने रतूड़ी के नाम की प्रस्तावना रखी थी। 

ज्ञात हो कि रतूड़ी कई सामाजिक संगठनों के संस्थापक अध्यक्ष होने के साथ साथ लगभग 45 सामाजिक संगठनों का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करते आ रहे हैं। और इसके अलावा कई सरकारी संवैधानिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी निःशुल्क, निस्वार्थ, निर्भीक, निष्पक्ष सेवा देकर अपने राष्ट्रीय धर्म का पालन कर रहे है जैसे कि नागपुर महानगर पालिका, नागपुर पुलिस विभाग महाराष्ट्र राज्य शासन के साथ रतूड़ी और इनका सामाजिक संगठन किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स कंधे से कंधा मिलाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता अभियान मित्र बनकर जनसेवा करने के साथ ही माननीय न्यायालयों में भी न्याय मित्र की भूमिका में शोषित पीड़ित लोगों को इंसाफ दिलाने के साथ ही गंभीर ज्वलंत  जनहितकारी मुद्दों पर स्वसंज्ञान जनहित याचिकाओं पर भी कार्य करते आ रहे है। 
रतूड़ी लगभग 25 सालों से पुलिस विभाग के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था, लावारिश लोगों को स्वास्थ्य लाभ, मृतकों को अंतिम संस्कार, विभिन्न गंभीर अपराधों को रोकने, जनता को जागरूक और दक्ष करने हेतु जनजागृति अभियान चलाते हुए अपने सामाजिक संवैधानिक दायित्व का पालन पूरी इमानदारी से कर रहे है। 

पूर्व में कई पुलिस आयुक्तों और पुलिस महासंचालको जैसे कि सत्यपाल सिंह, प्रवीण दीक्षित, बैंकटरमन, डॉ भूषण कुमार उपाध्याय, अमितेश कुमार आदि के साथ मिलकर विभिन्न जटिल सामाजिक विषयों पर काम किया है और करते आ रहे है। रतूड़ी ने अपनी संवैधानिक नियुक्ति पर कहा है कि मैं कभी भी भावना में भरकर द्वेष भावना से कार्य नहीं करूंगा बल्कि पूरी इमानदारी से अपने कर्तव्य पालन करते हुए सभी धर्मों मज़हब जातियों पंथो प्रातों के लोगों का प्रतिनिधित्व करूंगा।
समाचार 7592591060005611413
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list