Loading...

परांजपे स्कूल में मनाया वन महोत्सव



नागपुर। परांजपे स्कूल में वन महोत्सव सोत्साह मनाया गया.  कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन के फाउंडर संदीप मानकर उपस्थित थे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन और वृक्ष पालकी की पूजा की गयी। परांजपे स्कूल की मुख्याधिपिका आरती मालिये द्वारा प्रमुख अतिथि का स्वागत किया गया। बालक मंदिर संस्था के कोषाध्यक्ष सुलभा कांबले का स्वागत तुलसी के पौधे देकर किया गया। 

इस कार्यक्रम में बच्चो को पर्यावरण, वृक्षारोपण और स्वच्छता और जीरो प्लास्टिक वेस्ट पर कार्यशाला ली गयी। जिसमे बच्चो से सवाल जवाब किये गए जिन बच्चो ने जवाब दिए उन्हें  पुरस्कृत किया गया। साथ ही बच्चो को पौधे और बीजो का वितरण किया गया और परिसर में वृक्षारोपण कर वृक्ष दिंडी निकाली गई। 

इस कार्यक्रम में बच्चो द्वारा वनमहोत्सव आधारित गीत प्रस्तुत किये गए। इस कार्यक्रम में स्कूल की संचालिका रंजना पारधी व अध्यक्ष श्याला फडणवीस इनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मंच संचालन इश ठाकरे द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पटले , ठाकुलकर, संकेत तैवड़े, संजय रामावत  प्रमुखता से उपस्थित थे।
समाचार 3735124752922547967
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list