डॉ. मनोज पाण्डेय साहित्य अकादमी अखिल भारतीय पुरस्कार से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2023/07/blog-post_191.html
नागपुर। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज पाण्डेय को उनकी कृति 'आलोचना के नये परिप्रेक्ष्य' के लिए साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा अखिल भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, अभिनेता आशुतोष राणा, साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. अदिति कुमार त्रिपाठी ने डॉ. पाण्डेय को अंगवस्त्र, श्रीफल, सम्मान पत्र एवं एक लाख रुपए की निधि प्रदान कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि आलोचना और निबंध लेखन पर डॉ. पाण्डेय की छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पुरस्कृत कृति राजकमल प्रकाशन समूह, दिल्ली से प्रकाशित हुई है। इसके पूर्व डॉ. पाण्डेय को संस्कृति विभाग, भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय अध्येतावृत्ति से भी सम्मानित किया जा चुका है।