युवा कौशल दिवस पर वेबीनार का हूआ आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2023/07/blog-post_0.html
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय तथा बी .एस. अम्लानी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स एम.आर. नथानी कॉलेज ऑफ मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से युवा कौशल दिवस पर वेबीनार का आयोजन हुआ। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के इंचार्ज श्री वेद प्रकाश आर्य के मार्गदर्शन में वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आनंद नायर, इंडियन स्कूल किंगडम ऑफ भारेंन के उप प्राचार्य उपस्थित थे।
उन्होंने अपने वक्तव्य में इसका उद्देश्य और महत्व बताकर यह दिन युवाओं को नौकरी के लिए आवश्यक और कौशल्य के महत्व के बारे में जागरूक के लिए मनाया जाता है कहां। इस वर्ष इस दिन की थीम परिवर्तनकारी भविष्य के लिए शिक्षकों प्रशिक्षकों और युवाओं को कुशल बनाना है। इस पर हम सभी को विचार करना अनिवार्य है। अपने जीवन को सरल एवं सहज बनाना ही जीवन कौशल है।
डॉक्टर श्रद्धा अनिल कुमार प्राचार्य दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय ने अपने प्रारंभिक उद्बोधन में बताया की अनुकूल तथा सकारात्मक व्यवहार कि वे योग्यताएं हैं जो व्यक्तियों को युवाओं को दैनिक जीवन की मांगों और चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सक्षम बनाती है। यह जीवन कौशल सीखे जा सकते हैं तथा उनमें सुधार भी किया जा सकता है।
डॉ जितेंद्र अहिरकर प्राचार्य अम्लानी कॉलेज मुंबई, अपने वक्तव्य में कहां की वर्तमान में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है उसके बारे में जानकारी ले व सक्षम बने। वेबीनार का संचालन डॉक्टर मीना बालपांडे तथा आभार प्रदर्शन डॉक्टर वर्षा आगरकर ने किया। वेबीनार में महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग तथा छात्राओं ने सहभाग लिया।