हिंगना माहेश्वरी मंडल की ओर से हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया महेश नवमी पर्व
https://www.zeromilepress.com/2023/06/blog-post.html
नागपुर। महेश नवमी पर्व के उपलक्ष्य में हिंगना स्थित नेहरू विद्यालय में सुबह रक्तदान शिविर में कुल 25 लोगों ने रक्तदान किया, साथ ही इंडोर गेम्स कैरम और चेस का अयोजन रखा गया। शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ रत्ना चौधरी (मोटीवेशनल स्पीकर) और साथ ही पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग, विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा सुषमा बंग, यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश बंग, नागपुर जील्हा माहेश्वरी महिला संगठन की उपाध्यक्षा किरण बंग, पूर्वाध्यक्ष हरिश बंग और समाज अध्यक्ष नरेश बंग की गौरवमय उपस्थिति रही।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व भगवान महेश का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नृत्य के रूप में दीप्ति, श्रद्धा, कृष्णा मनियार द्वारा महेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई। उपस्थित सभी के आतिथ्य के लिए पारुल सारडा और साक्षी बंग ने वेलकम डांस की प्रस्तुती दी। मंच पर आसीन सभी का मण्डल की ओर से शॉल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। सभी ने अपने उद्वोधन में सामाजिक विषयों पर मंथन किया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए राजस्थानी लोकनृत्य घूमर पर डॉ पूनम व रेणु राठी ने सुंदर डांस किया, तत्पश्चात प्रमुख अतिथि डॉ रत्ना चौधरी ने पुरानी और नई पीढ़ी के आपसी सामंजस्य इस विषय पर अमूल्य व्यक्तव्य दिया। ममता बंग और सचिव पायल बंग ने सुंदर मंच संचालन किया।
विविधता में एकता पर शानदार प्रस्तुति रंजना बंग, अरुणा बंग, किरण बंग, उन्नति मनियार, माया मनियार, रेखा बंग, स्नेहा बंग की और से दी गई, जिसमें भारत देश के विविध प्रांतों की खूबियों को दर्शाया गया।
मण्डल की ओर से दसवी और बारहवीं की कक्षा मे उत्तीर्ण छात्रों का सत्कार किया गया। साथ ही खेल में घोषित विजेताओं को भी पुरुस्कृत किया गया। सचिव आकाश सारडा ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया। सभी समाजवर्ग ने कार्यक्रम की सराहना कर स्वरूचि भोज का आनंद लिया।
हिंगणा में महेश नवनी पर निकली शोभायात्रा
28 मई रविवार को सुबह 8:30 बजे पुर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग और विदर्भ प्रचार व प्रसार मंत्री सूर्यप्रकाश मालपानी की विषेश उपस्थिति में वृक्षारोपण कर, नेहरू विद्यालय से राम मंदिर तक भाव, भक्ति और पूर्ण जोश और जय महेश का नारा लगाते हुए, शिव पार्वती की सुंदर झांकी के साथ महेश नवमी पर्व पर शोभयात्रा निकाली गई। भगवान महेश का पूजन, वंदन किया गया। प्रमूख अतिथि सूर्यप्रकाश मालपानी का महेश बंग ने मण्डल की ओर से शाल, श्रीफल देकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात सभी के लिए प्रसाद और अल्पोहार की व्यवस्था की गई
संगठन के अध्यक्ष नरेश बंग, सचिव आकाश सारडा और महिला अध्यक्षा अनिता सारडा, सचिव पायल बंग ने सभी का आभार किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संगठन की पुर्ण टिम ने अथक प्रयास किए।