Loading...

फाम के स्थापना दिन पर राज्य से व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित होंगे : मोटवानी



नागपुर। फेडरेशन ऑफ एसोसियेशन ऑफ़ महाराष्ट्र  फाम मुंबई के उपाध्यक्ष और मध्य भारत की 80 वर्ष पुरानी और सबसे बड़ी व्यापारिक असोसिएशन दि होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव प्रताप मोटवानी ने बताया कि गुरुवार 25 मई की शाम 05:30 बजे बिरला मातोश्री सभागृह में फेडरेशन ऑफ असोसिएशन्स ऑफ महाराष्ट्र फाम का 45 वां स्थापना दिन 'व्यापारी एकता दिन' के तौर पर  भव्यता के साथ मनाया जाएगा. 

फॉम के अध्यक्ष जितेंद्र शाह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अध्यक्ष अतिथि के तौर पर तो पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढा सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे. 

वर्तमान में फाम के कार्यकारिणी की चयन हुआ. इस कार्यकारिणी ने इस दिन को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय किया. फाम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पुणे के जयराज ग्रुप के संचालक, व्यापारी राजेश शाह की ओर से फाम के अध्यक्ष तथा सभी 

पदाधिकारियों की ओर से अपील है कि पुणे एवं राज्य संगठन के सदस्य एवं विविध क्षेत्रों के बड़े एवं छोटे व्यापारी, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य इत्यादि

इस दिन बड़ी संख्या में उपस्थित रहें. मोटवानी ने समस्त विदर्भ के व्यापारियों को इस भव्य समारोह में उपस्तिथि का आग्रह किया है, पूरे विश्व में इस समारोह को लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा.

समाचार 4369779444457432271
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list