Loading...

राष्ट्रीय महामार्गों पर अतिरिक्‍त यातायात सिपाही, गति नियंत्रण, कठोर नियम हो



रोजाना हो रही हृदयविदारक दुर्घटना पर नियंत्रण जरुरी 

नागपुर (आनन्दमनोहर जोशी)। भारत जैसे विशाल देश में गत सात आठ वर्षों से राष्ट्रीय महामार्ग, शहर, ग्रामीण और कस्बे में सड़क निर्माण कार्य तेजी से हुए. लेकिन भारत देश के यातायात कार्यालयों में दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया और भारी वाहनों के लाइसेंस भी 18 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को दिए जा रहे है. 

भारत जैसे देश में विदेशों जैसी सड़कें केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय बना रहा है. साथ साथ राष्ट्रीय महामार्ग, शहरी और ग्रामीण सड़कों पर यातायात विभाग के वाहनों की तेज गति पर नियंत्रण नहीं है. 

इसके लिए भारत सरकार के सड़क, परिवहन मंत्री और विभागों द्वारा घोषित 100 या 110 की गति से वाहन चलाने के स्थान पर नियंत्रण करना होगा. तेज गति से देश की सड़कों पर वाहन दौड़ाए जाने से रोजाना सैकड़ों लोगों की जाने जा रही है. छोटे छोटे देश की सड़कों पर वाहनों की गति उन्हीं सड़कों पर तेज रहती है. 

जहाँ सामान्य नागरिक केवल भारी वाहन एक मार्ग वाहतूक मार्ग पर चलाते है. जहाँ तेज गति से वाहन चलाये जा रहे है. वहां के जेब्रा क्रासिंग पैदल चालक मार्ग और चौराहों पर आटोमेटिक स्टॉप उपकरण भी लगाए गए है. भारत की सड़कों पर दुर्घटनाओं को यदि रोकना हो, तो देश में विदेशी यातायात और वहां की सुरक्षित वाहन चलाने की प्रणाली का अध्ययन करना होगा. 

सिंगापूर जैसे देश में वहां की सड़कों के निर्माण के साथ साथ वहाँ की वाहन चलने के स्थिति भारत के नागरिकों को प्रशिक्षण देकर समझाना जरुरी है. भारत जैसे देश में दुपहिया, बाइसिकल और पैदल चालक के लिए विशेष ट्रैक नहीं बनाए गए है. यही कारण है कि भारत की शहरी, ग्रामीण, राष्ट्रीय महामार्ग की सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ने लगी है. 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से निवेदन है कि सड़कों पर बढ़ाई गई गति को कम करके राष्ट्रीय महामार्ग पर अतिरिक्त यातायात सिपाहियों की नियुक्ति करके व्यवस्थित, सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा दे. क्योंकि देशभर में तेज गति और लापरवाही से वाहनों को चलने से रोजाना बेकसूर नागरिकों की जान जा रही है. 

ताज़ा जानकारी के अनुसार अमरावती, बुलढाणा, शिरडी की सड़कों पर कई नागरिकों की जान चली गई है।अतः ग्रामीण और शहरी सड़कों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की जाए. एक्सप्रेस हाईवे, राष्ट्रीय महामार्गों पर गति नियंत्रण यंत्र लगाकर बढ़ती हुई दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करना होगा.
समाचार 934854460615032628
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list