दीपावली अंक प्रतियोगिता में 'अनलॉक' अंक अव्वल
https://www.zeromilepress.com/2023/05/blog-post_254.html
नागपुर। सृजन साहित्य संघ द्वारा इस वर्ष सृजनदीप दीपावली अंक पुरस्कार 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में दीपावली के 45 अंको ने ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया था।
दीपावली अंक, जिसमें आवरण, लेआउट, सामग्री, विषय वस्तु और उनकी साहित्य के संदर्भ में परीक्षक के प्रयासों को सम्मानित करने योग्य अंकोने सहभाग लिया था। इनमें नागपुर के इंक एन पेन पब्लिशिंग द्वारा प्रकाशित दीपावली अंक 'अनलॉक-2022' को प्रथम पुरस्कार घोषित किया गया है. जिसे समारम्भ के तहत सन्मान के साथ प्रदान किया जायेगा।
अनलॉक दिवाली को पहली बार 2020 में कोरोना काल के लॉकडाउन पीरियड के दौरान प्रकाशित किया गया था। विभिन्न वैश्विक विषयों पर आधारित यह दीपावली अंक कम समय में ही राज्य भर के पाठकों का पसंदीदा बन गया है।
इस दीवाली अंक में राज्य भर के पत्रकारों, लेखकों, कवियों और कहानीकारों के लेख और विशेष विषय पर आधारित शोध और निबंध लेख शामिल हैं। तीन साल में इस दीपावली अंक को कई राष्ट्र एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुके हैं।
सृजन साहित्य का यह पुरस्कार अंक को मिला 11वां पुरस्कार होगा. अनलॉक दीपावली अंक के प्रबंध संपादक रश्मि पदवाड़ मदनकर हैं और संपादक आनंद आम्बेकर हैं। इस अंक का कवर और लेआउट श्री राजेंद्र क्षीरसागर ने बनाया है।