Loading...

सतश्री लालजी महाराज के भजनों ने किया मंत्रमुग्ध

                                                             
प्रीतमलाल महाराज का बरसी उत्सव                                                                      
नागपुर। श्री गोपीनाथ लालजी सेवक संस्था के तत्वावधान में ब्रह्मलीन जगतगुरु 1008 गोस्वामी प्रीतमलाल महाराज के निर्वाण दिवस पर बरसी उत्सव का आयोजन वर्धमान नगर स्थित प्रीतम भवन में किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने हेतु विशेष रूप से हरिद्वार से गोस्वामी मोहनलाल का आगमन हुआ। 

हवन पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ में श्रध्दालुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सुंदरकांड पाठ के दौरान बीच बीच में भजनों की प्रस्तुति आकर्षक रही। सुंदरकांड समाप्ति के बाद गोस्वामी मोहनलाल के प्रवचन आरंभ हुए। शिक्षाप्रद प्रवचन एवं भजनों की मधुर प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया। 

विशेष रूप से आरंभ में प्रस्तुत भजन सतश्री लालजी महाराज का पुजारी बन जा, झोलियां पसार के भिखारी बन जा ने भावविभोर कर दिया। उन्होंने श्रीकृष्ण: शरणं मम् की माला उत्साहपूर्वक संपन्न करवाई। अपने मार्गदर्शन में उन्होंने भक्ति के प्रकारों की चर्चा करते हुए गोपियों की भक्ति का सुंदर विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की सेवा इस तरह से करो जैसे हम बच्चों का ध्यान रखते हैं। 

जैसे हम बच्चों की छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते हैं, ठीक वैसे ही उनका भी ख्याल रखना चाहिए। यही सच्ची भक्ति है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भक्ति करते समय कोई अपेक्षा न रखो। प्रवचन के दौरान उन्होंने सुंदर उदाहरण देकर समुचित मार्गदर्शन किया। इस दौरान उनका जोशपूर्ण स्नेहिल सत्कार किया गया।
समाचार 1205168656388176128
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list