फाम के एकता दिन पर हजारों व्यापारी प्रतिनिधि हुए सम्मिलित
https://www.zeromilepress.com/2023/05/blog-post_177.html
नागपुर। फेडरेशन ऑफ एसोसियेशन ऑफ़ महाराष्ट्र फाम मुंबई के उपाध्यक्ष और मध्य भारत की 80 वर्ष पुरानी और सबसे बड़ी व्यापारिक असोसिएशन दि होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव प्रताप मोटवानी ने बताया कि गुरुवार 25 मई की शाम 05:30 बजे बिरला मातोश्री सभागृह में फेडरेशन ऑफ असोसिएशन्स ऑफ महाराष्ट्र फाम का 45 वां स्थापना दिन व्यापारी एकतादिन के तौर पर भव्यता के साथ मनाया गया।
फॉम के अध्यक्ष जितेंद्र शाह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढा सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। वर्तमान में फाम के कार्यकारिणी की चयन हुआ।
इस कार्यकारिणी ने इस दिन को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय किया।
फाम के अध्यक्ष जितेंद्र शाह ने राज्यपाल, राज्य के मंत्री प्रभात लोढ़ा को बताया कि फॉम का आज 45 वा स्थापना दिन है, महाराष्ट्र की 750 व्यापारिक असोसिएशन और 10 लाख व्यापारी जुड़े है। इस अवसर पर सभी भूतपूर्व अध्यक्षों जिसमें मोहनभाई गुरनानी और सभी पूर्व अध्यक्षों और फाउंडरों का भी भव्य सत्कार किया गया और डोनरों का सत्कार राज्यपाल के हस्ते किया गया।
कार्यक्रम में गणेश वंदना नृत्य और महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज का जोरदार मंचन किया जिसे सभी ने सराहा। फॉम के उपाध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि महाराष्ट्र सहित नागपुर विदर्भ से अनेक व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।
नागपुर से सक्रिय व्यापारी नेता और कमिट के अध्यक्ष दीपेन भाई अग्रवाल और उनकी टीम, पूना मर्चेंट चेंबर, मुंबई सहित राज्य के सभी जिल्हो से प्रतिनिधि उपस्थित थे, वाशी के बिल्डर ऐसो के अध्यक्ष विजय लखानी, जलगांव से पूर्व विधायक और राज्य मंत्री गुरमुख जगवानी, महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल के उपाध्यक्ष डॉ विन्की रुघवानी, राजेश मधरानी भी उपस्थित थे।
मोटवानी ने राज्यपाल से नागपुर में राज भवन में उनके साथ मुलाकात के बारे में बताया जिसे राज्यपाल में खुशी से सहमति दी, फाम केवरिष्ठ उपाध्यक्ष व पुणे के जयराज ग्रुप के संचालक, व्यापारी राजेश शाह ने बताया कि पुणे एवं राज्य संगठन के सदस्य एवं विविध क्षेत्रों के बड़े एवं छोटे व्यापारी, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य इत्यादि भारी संख्या में उपस्थित रहे। राज्यपाल ने भी व्यापारियों को सहयोग का आश्वासन दिया।
मंत्री प्रभात लोढ़ा ने सभी व्यापारियों को बधाई देकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। मोटवानी ने समस्त विदर्भ के व्यापारियों को इस भव्य समारोह में उपस्तिथि का आग्रह किया है। पूरे विश्व में इस समारोह को लाइव टेलीकास्ट भी किया गया, कार्यक्रम बेहद सफल और भव्यता से आयोजित हुआ।