Loading...

विजयिनी बहुउद्देशीय संस्था ने पाक्षिक दायित्व कार्यक्रम में बच्चों को बांटी खुशियां



नागपुर। 'वंदेमातरम' संपूर्ण भारत में गुंजता सबसे पवित्र शब्द। सभी हिंदुस्तानियों के दिल में  धड़कता हुआ शब्द। हम सबकी अंखडता का सबसे वंदनीय शब्द जो माँ भारती के आन बान शान में उपयोग किया जाता है।

जहाँ ये नाम होता है वहीं चारो धाम होता है।वही गीता, रामायण बाईबल, कुराण, गुरूबाणी का एहसास बसता है। वहीं सबसे निर्मल पावन देशभक्ति प्रवाह होता है।

ऐसा ही एहसास होता है जब हम स्पर्श करते है वंदेमातरम खेल मैदान की तिरंगे रंगों में रंगी भूमि को। वहाँ गुंजता अद्भुत तथा मधुरम देशभक्ति गीत के साथ माँ भारती के श्रीचरणों में श्रीवंदन करना।संग संग शीतल पूरवइया का शीतल एहसास। सूर्यास्त की लालिमा तथा झूंड में पक्षियों का घर लौटना।खूला आसमान और खूली जमीन पर मासूम बच्चो संग ये नज़ारा ऐसा स्पर्श करता है कि मन कहता है। ऐ वक्त रूक जा। थम जा। ठहर जा।
उसपर देशभक्त एडवोकेट सुरेंद्र मिश्रा भैया की जोश से भरी देशभक्ति भाव का प्रवाह पूरे वातावरण को जोश से भर देता है।

विजयिनी बहुउद्देशीय संस्था अपने पाक्षिक दायित्व के प्रति फ़र्ज़ निभाते हुए वहां के बच्चों से मिलने पहुंची तथा उनके लिए गेम्स, जलपान तथा ऊपहार का आयोजन कर बच्चों को खुशियां प्रदान करने का प्रयास किया। साथ ही विजेताओ को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवक विपीन अनेजा ने किया। विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी ने अपने विचारों से बच्चों का मार्गदर्शन किया।

विजयिनी शशि तिवारी ने आभार दिया। आज के आयोजन की संयोजिका थी विजयिनी उज्मा कौशर जिन्होंने सराहनीय संयोजन किया। विशेष रूप से सहयोग दिया विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी अरूणा सोनी, विजयिनी लतिका त्रिपाठी, विजयिनी ममता तिवारी। विजयिनी अनिता चौधरी, विजयिनी नीता शर्मा ने तथा वंदेमातरम खेल मैदान के सहयोगी देशभक्त चौधरी विरेन्द्र मोर, राकेश त्रिपाठी, गोविन्दा माले, नवीन शर्मा, भगवान बगुलिया, पवन पांडे, भेलेन्द्र भोंगाड़े, कपिल वर्मा, कुंदन यादव, कपिल यादव, उदयवीर शर्मा के सहयोग ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
समाचार 5303212830237973549
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list