विजयिनी सखी मंच ने कार्यक्रम 'शक्ति' में सोलह विरांगनाओं को किया याद
https://www.zeromilepress.com/2023/03/blog-post_71.html
नागपुर। विजयिनी सखी मंच ने महिला दिवस को समर्पित कार्यक्रम 'शक्ति' का आयोजन किया रेस्तरां 'स्टैप- इन' धरमपेठ शनिवार 18 मार्च को। जिसके अंतर्गत भारत देश के सोलह विरांगनाओं को याद किया गया।
विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी ने विरांगनाओं को समर्पित स्वरचित कविता की प्रस्तुति दी - सोचती हूं कभी मुझमे भी इंदिरा गांधी रानी लक्ष्मी सी विरांगना होती।
अकेले आगे बढ़ना, देश के लिए समर्पित हो जाना, आसान होता है कहना। नहीं होता कर गुजरना।
इसके अंतर्गत तरह तरह के गेम का भी आयोजन भी किया गया था।
जिसमे जिसके पास जिस विरा़गंना की चिट निकलेगी उस विरांगना का अभिनय करके दिखाना था।इसकी विजेता विजयिनी सुधा विज प्रथम स्थान पर, विजयिनी मीनू गुप्ता द्वितीय स्थान पर। विजयिनी अलका रहाटे तृतीय स्थान पर रही।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता का दायित्व निभाया गायनेकोलॉजिस्ट डॉ रीभा चावला तथा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही गायनेकोलॉजिस्ट डॉ सुषमा नितनवरे।
जलपान का आयोजन विजयिनी रीना यादव तथा विजयिनी अरूणा निकोशे द्वारा किया गया था।
विशेष रूप से इसमें विजयिनी विजयिनी सुष्मिता गंगवानी, विजयिनी नीता चहांदे,
विजयिनी स्मिता देशमुख, रीना बैनर्जी, विजयिनी मिनी बिज्जू, विजयिनी प्राची जगताप, विजयिनी रश्मी हरडे,विजयिनी नीलू सिंग, विजयिनी नीलिमा गुप्ता, विजयिनी शशि तिवारी, विजयिनी प्रिया सिन्हा, विजयिनी लतिका त्रिपाठी, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी ज्योति खरे, विजयिनी सुप्रिया मसराम, विजयिनी संगीता शर्मा,
विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी मनुजा तिवारी, विजयिनी इंदु शर्मा, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी अरूणा सोनी, विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी रिमा चढ्ढा, विजयिनी नीशा अग्रवाल, विजयिनी उज्मा कौशर विशेष रूप से उपस्थित रही।