महाराष्ट्र सिंधी समाज संघठन के महाराष्ट्र अध्यक्ष मोटवानी एवं महासचिव मिहानी नियुक्त
महिला महाराष्ट्र अध्यक्ष डॉ. खेमचंदानी, महासचिव जेसवानी
नव निर्वाचितो का संस्थापक विक्की कुकरेजा ने किया अभिनंदन
नागपुर। प्रख्यात समाजसेवी सिंधी समाज और सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और रेलवे से जुड़े प्रताप मोटवानी महाराष्ट्र सिंधी समाज संघठन (रजिस्टर्ड) के महाराष्ट्र के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
उसी तरह हिंगणघाट के उद्योगपति जगदीश मिहानी महासचिव निर्वाचित हुए, संस्थापक विक्की कुकरेजा और सह संस्थापक महेश भाई साधवानी ने दोनो निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया है और कहा कि इस संघठन के पदाधिकारियों का इंस्टालेशन महाराष्ट्र के डीसीएम देवेंद्र फडणवीस के हस्ते किया जाएगा वह तन मन धन से इस संघठन में सहयोग करेंगे, शीघ्र ही विश्व स्तरीय सिंधी संघठन की घोषणा की जाएगी।
महाराष्ट्र सिंधी समाज संघठन का एक एप भी जल्दी बनाया जायेगा जिसमे पूरे महाराष्ट्र के सिंधी समाज को जोड़ा जाएगा।
अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी को महिला महाराष्ट्र अध्यक्ष और सुनीता जेसवानी को महाराष्ट्र महिला महासचिव घोषित किया है। गोंदिया से श्रीमती कंचन ठकरानी और हिंगणघाट से श्रीमती अनुराधा मोटवानी वहां की महिला अध्यक्ष होंगी। महाराष्ट्र युवा टीम अध्यक्ष मुकेश हिंदुजा होंगे, महिला युवा टीम अध्यक्ष महाराष्ट्र डॉ रिचा सुगंध को नियुक्त किया है।
मोटवानी ने बताया कि संघठन पूरे महाराष्ट्र में टीम बनाएगा और सिंधी समाज के लिए सामाजिक गतिविधियां करेगा, जल्दी ही पूरी टीम की घोषणा की जाएगी। युवा टीम का भी गठन किया जाएगा और सिंधी बोली को बढ़ावा देना सिंधी सांस्कृतिक आयोजन करना, सिंधी त्यौंहार मनाने के साथ पूरे महाराष्ट्र में जल्दी ही 10 हजार सदस्य बनाए जायेंगे।
संघठन में जुड़ने में सदस्य को मात्र 1 रुपए में आजीवन सदस्य बनाया जायेगा, इच्छुकगण अध्यक्ष मोटवानी के मोबाइल क्रमांक 9373832601 पर संपर्क कर सकते है। विक्कीभाई कुकरेजा और महेशभाई साधवानी के कुशल नेतृत्व में महाराष्ट्र सिंधी समाज संघठन पूरे महाराष्ट्र में सिंधी समाज के उत्थान में कार्य करेगा।
मोटवानी ने बताया कि महाराष्ट्र के सिंधी समाज के इस संघठन को पूरा समय देने के लिए उन्होंने विश्व सिंधी सेवा संगम से अपने पद का इस्तीफा दे दिया है, अब वह इस संघठन में समर्पित होकर अपना पूरा समय देंगे।