Loading...

सामाजिक कार्यो में सेवारत महिलाएं हुई सम्मानित



नागपुर। नारी शक्ति महिला बचत गट व नागपुर महानगरपालिका के संयुक्त तत्वाधान में राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु भवन में महिला बचत गट मार्गदर्शन शिविर व सत्कार समारोह आयोजित किया गया। नारी शक्ति महिला बचत गट की अध्यक्ष सरिता बिठलेकर व महिला पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। 

समाज कल्याण विभाग से शशी फुलझेले व समाजसेविका रत्नमाला मेश्राम ने अपने संबोधन में महिलाओं को एकजुट होकर बचत गट तैयार करने व बचत गट के माध्यम से शासकीय योजना का लाभ लेकर खुद को और परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की जानकारी दी। 

पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने व जरीपटका पुलिस स्टेशन की पी.एस.आई. रुपाली फिटिंग ने महिलाओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा से संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गुनेहगार प्रवृत्ति के लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप के जरिए पुरुष व महिलाओं को खासकर युवा लड़के और लड़कियों को भ्रमित करके उन्हे गलत तरीके से फसाकर ब्लैकमेल करते हैं, जिसकी वजह से देश और दुनिया में करोड़ों लोग बर्बाद हो चुके हैं।  

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने, गट की अध्यक्ष सरिता बिठले व उपस्थित अतिथियों ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करनेवाली जरीपटका पुलिस स्टेशन की पी.एस.आई.रूपाली फटिंग, समाजसेविका रत्नमाला मेश्राम, सफाई कर्मचारी महिला नामा कटारे व हाथ ठेले पर सब्जी बेचकर परिश्रम कर अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने वाली कस्तूरी बाई शाहु का शॉल व पुष्पगुच्छ से सत्कार किया। 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ.मिलिंद माने, पी.एस.आई. रुपाली फटींग, मनपा समाज कल्याण विभाग से शशी फुलझेले, राखी कुकरेजा, रत्नमाला मेश्राम, पुलिस नाईक, प्रियंका टेंभूरने, सखी वन स्टॉप सेंटर, नागपुर से डॉ.सुवर्णा काड़े, मनीषा बोंडे, डिम्पी बजाज, एस.बी.आई.लाइफ से उमेश चन्ने,शारदा पारधी, अंजू उदासी, बतौर अतिथि उपस्थित थे। 

कार्यक्रम सफलतार्थ लक्ष्मी बिठले, सुहासिनी मंडलेकर, अर्चना बघेल, सुमनबाई पटले, मोनिका भगत, सपना नायडू, मालती बोपचे, राखी मानवाटकर, नीता गोले, अमिता बोपचे, माया भैरम, सुरेखा दुपारे व अन्य पदाधिकारी व महिलाओ ने अथक प्रयास किया।
समाचार 4831820797214529642
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list