श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल 'होली मिलन' संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2023/03/blog-post_22.html
नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल द्वारा 'होली मिलन' कार्यक्रम का आयोजन समाज भवन में किया गया. मंडल प्रमुख हेमा बेन मेहता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन किया गया जिसमें सचिव नीता शुक्ला, उपप्रमुख किरण दवे वोल्गा बेन ठाकर एवं पूर्व प्रमुख कीर्ति जोशी ने सहयोग किया.
कार्यक्रम में रंग भरे गीतों का मंच संचालन हीनाबेन जोशी द्वारा किया गया जिसमें सभी बहनों ने खूब उत्साह के साथ भाग लिया. साथ ही हाउजी का गेम विभूति दवे, मनीषा राजगुरु, तृप्ति जोशी द्वारा खिलाया गया. कार्यक्रम में राजश्री भट्ट, मीनाक्षी जोशी एवं पूर्व प्रमुख हंसाबेन
ठाकर, पंकजबेन मेहता, नूतनबेन जहा, रमाबेन आचार्य, कोकिलाबेन झा दीपिकाबेन त्रिवेदी, दीप्तिबेन पंड्या तथा समाज के सभी बहनों ने भरपूर प्रतिसाद दिया.