Loading...

संतवाणी में होली के स्रोत : महंत संजयदास


नागपुर। संत साहित्य में होली के पद पाये जाते हैं जिसमे कबीर वाणी अग्रगण्य हैं। पुरुष संतो के साथ साथ स्त्रीसंतो ने भी होरी के पद गाये हैं जो मनुष्य को प्रभूभक्ती के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे पदो से आंतरिक चेतना प्राप्त करके होली खेलने का आवाहन जेष्ठ साहित्यकार व महंत डॉ संजय बर्वे ने होली के पारंपारीक सद्गुरू कबीर ज्ञान यज्ञ में किया।

प्रतीवर्षानुसार होली पर्व के उपलक्ष्य में पाठराबे मोहल्ला, जागनाथ बुधवारी, टी. बी. दवाखाने के सामने, नागपूर के संत कबीर गौरव राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कबीर मठ में रविवार, 5 मार्च 2023 को 108 सिद्ध महंत श्री संजयदास के करकमलो से पारंपरिक सद्गुरू कबीर ज्ञान यज्ञ संपन्न हुआ।

ज्ञान यज्ञ में सद्गुरू कबीर श्रीमूर्ती का अभिषेक, श्वेत ध्वजारोहन निशाण चढावा, पारायणकर्ता महंत संजयदास द्वारा 1918 के कबीर बीजक व अन्य कबीरपंथी ग्रंथ कि समाप्ती व कबीर वाणी पर संबोधन, आनंद आरती, पानप्रसाद, गोपाल काला, महाप्रसाद वितरण तथा कबीर सेवा मंच द्वारा जनार्दन हिंगणीकर, प्रमिलाबाई महंतीन, सांवलदास बारापात्रे, माधुरी पूजारे, राजेश हेडाऊ को शाल, श्रीफल, स्मृती चिन्ह, सम्मानपत्र, गाठीमाला देकर कबीर सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। 

साथ ही डॉ. संभाजी बाविस्कर, कुलपती, विक्रमशीला हिंदी विद्यापीठ, भागलपूर की अध्यक्षता में डॉ संजय बर्वे व स्मिता खानझोडे लिखित भारतातील संतकवयित्री तथा महंत डॉ संजय बर्वे लिखित 1551 कबीरांची वैखरी शोध पुस्तके (प्रकाशक - डॉ सुनीलदादा पाटील, जयसिंगपूर) लोकार्पित की गई। 

विक्रमशीला हिंदी विद्यापीठ, शाखा महाराष्ट्र द्वारा डॉ संजय बर्वे व डॉ गीता बर्वे को कबीर के प्रचार प्रसार के उल्लेखनीय कार्य के लिए कबीर भूषण सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया। अध्यक्ष डॉ संभाजी बाविस्कर ने कबीरजी और स्त्रीसंतो के वाणी की महत्ता बताकर अपनाने को प्रेरित किया। स्मिता खानझोडे ने प्रास्ताविक व गीता बर्वे ने आभार माना।

होली के उपलक्ष्य में ज्ञान यज्ञ व पुस्तक विमोचन समारोह की सफलता हेतू गीता बर्वे, सुशीलाबाई महंतीन, ऋषीदास गोखे, प्रविण खानझोडे, प्रशांत बारापात्रे, जगदीश बारापात्रे, स्वप्नील बर्वे, निलेश हिंगणीकर, घनश्याम बारापात्रे, अर्चना गोखे, गुलाब निमजे, विशाखा बारापात्रे, पिंकी बारापात्रे, कमलेश बांगडे, टेकचंद गोखे, स्वानंद बर्वे, विठ्ठल गाठीबांधे, लहानू पराते व कबीर सेवा मंच ने परिश्रम किया।
समाचार 9004411473100462248
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list