बढ़ती महंगाई का स्तर आम लोगों को भुखमरी की ओर ले जाता है : विद्याताई चव्हाण
https://www.zeromilepress.com/2023/02/blog-post_80.html
नागपुर/हिंगना। आज गैस सिलेंडर से लेकर सब्जी से लेकर अनाज तक सब कुछ महंगा होता जा रहा है। सत्ता में आने से पहले बीजेपी के नेता महंगाई के खिलाफ बड़े-बड़े आंदोलन कर रहे थे, लेकिन आज चुप्पी साधे बैठे हैं। युवाओं को न तो रोजगार उपलब्ध हैं और नही महंगाई का स्तर कम होता नजर आ रहा है।
हिंगना के सतगांव वेनानगर में आयोजित जनजागर यात्रा को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महिला क्षेत्रीय अध्यक्ष विद्याताई चव्हाण ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार इस ओर ध्यान दे रही है।
चव्हाण ने यह भी कहा कि यह जनजागर यात्रा पूरे महाराष्ट्र में घूमकर महिलाओं के विभिन्न मुद्दों पर महिलाओं में जागरूकता पैदा कर रही है। इसी समय राज्य के पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग ने भी भाजपा सरकार के अत्याचार की आलोचना की।
मंच पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला क्षेत्रीय अध्यक्ष विद्याताई चव्हाण, पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग, राकापा महिला क्षेत्रीय निरीक्षक आशा मिर्गे, जिला निरीक्षक सुरेखा देशमुख,
जिला परिषद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गट नेता दिनेश बंग, युवा नेता सलिल देशमुख, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजाभाऊ टाकसाडे, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष राजूभाऊ राउत, जिला महिला अध्यक्ष अर्चना हरडे, जि. प. सदस्य वृंदा नागपुरे, जि. प. सदस्य रश्मी कूटगुले, पं. स सभापती सुषमा कावळे, साइन हकीम, पी.एस सदस्य अनुसया सोनवाने,
सुनील बोंदाडे, राजेंद्र उइके, अरुणा बंग, सरपंच शारदा शिंगारे, आशा बावणे,उपसरपंच प्रवीना शेळके एनसीपी के पदाधिकारी व सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम की प्रस्थावना सरपंच योगेश सातपुते ने किया मंच संचालन प्रियंका सातपुते ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महिला जिलाध्यक्ष अर्चना हरडे ने किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए मंगला उरकुडे, ज्योति जीवतोडे,आशा डावरे, वंदना पाटोडे, छबू चटप, सोनाली सातपुते, आशा पिदुरकर, रत्नमाला महाकुलकर, माधुरी हाते, रीना निमजे, नीलिमा धमांदे, मालू मोहितकर, सुनीता गोरघाटे, सुनीता भुसारी, पल्लवी कैकाडी, जोशना कोल्हे आदिके साथ सतगांव क्षेत्र के एनसीपी पदाधिकारियों ने मेहनत की।