Loading...

एक दिन का वर्कशॉप - मानव अधिकारों का शिक्षण शुरू करना



नागपुर। बी.जी. श्रॉफ गर्ल्स हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, जरीपटका में एक दिन का वर्कशॉप रखा गया जिसमें मानव अधिकारों के ज्ञान की संक्षिप्त जानकारी बताई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर, सरस्वती पूजा और गीत द्वारा हुई। 

मानव अधिकार संस्था के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. लालवानी द्वारा लिखित किताब‌ 'इंट्रोडक्शन टू ह्यूमन राइट्स' का विमोचन किया गया। शाला की स्नेहमई प्राचार्या चित्रा दौलतानी ने आए हुए अतिथि जन कार्यक्रम के सभापति डॉ. एस.एम राजन तथा उपसभापति  जाफर खान का संक्षिप्त परिचय दिया। 

आगत जनों का शॉल श्रीफल द्वारा स्वागत किया गया। छात्राओं द्वारा समूह गीत प्रस्तुत किया 'आपका स्वागत करते हैं वंदन करते हैं'। करीब 32 शालाओं से मुख्याध्यापिकाएं और शिक्षिकाएं उपस्थित थे। तत्पश्चात इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स की एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी मंजू कुंगवानी ने मानव अधिकार संस्था की संक्षिप्त जानकारी दी बताया कि  विधार्थी एलीमेंट्री और हायर ह्यूमन राइट सर्टिफिकेट का एग्जाम दे सकते हैं। पूर्व नगरसेविका  प्रमिला मथरानी मैडम ने दादा की महानता को अपने शब्दों में बयाँ किया। 

दयानंद आर्य कन्या विद्यालय की पूर्व प्राचार्य वंदना खुशालानी ने बताया अधिकार खोकर बैठे रहने से जिंदगी नहीं पूरी होती, साथ ही जिंदगी जीना सिखाए ऐसी कोई किताब नहीं होती, यह व्यक्ति खुद पर निर्भर करता है कि वह कैसे जिए। वह अपने अधिकारों और कर्तव्यों के साथ औरों को हानि ना पहुंचाएं। मुख्याध्यापक एसोसिएशन नागपुर के अध्यक्ष  जाफर खान ने बताया हमें अपने नैतिक मूल्यों को कभी नहीं भूलना चाहिए। कोशिश करने से हर चीज हो सकती है यह किसी पाठ्यक्रम में नहीं पढ़ाया जाता। 

वक्ता के रूप में उपस्थित अकैडेमिक काउंसिल की सदस्य उषा दानी ने बताया कि वक्त, समय और स्थिती के हिसाब से भी अधिकारों में बदलाव होता है। विनोद आसुदानी ने वक्तव्य मे यह बताया कि यदि समय पर न्याय न किया जाए तो वह न्याय कभी होता ही नहीं है। 

एकेडमिक काउंसिल के सदस्य शाला की वरिष्ठ शिक्षिका  रुचि तोलानी, मंजूषा ढोरे, डा. वर्षा तड़स,  रश्मि मेहता श्री साईं पारनाथ हाई स्कूल से, अन्य श्रोताजन  ने अपने विचार प्रस्तुत किए सोमलवार हाई स्कूल रामदासपेठ से  विनीता, पार्वतीबाई स्कूल वंजारी से सारिका शिवहरे मातो, इंदुताई मेमोरियल कॉलेज शंभू नगर से  सुनील कुमार रिनात। एस.एम. राजन ने आए हुए अतिथि और श्रोता गण को प्रश्नावली के लिए भी पूर्ण रूप से आमंत्रित किया। कार्यक्रम का मुख्य श्रेय मानव अधिकार संस्था के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. लालवानी के कारण यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से सक्षम हुआ। 

कार्यक्रम में हीरानी, कुंदन गिड़वानी, दिलीप दानी, नितिन लालवानी, प्रकाश कल्याणी, जगन्नाथ बालपांडे, सुब्रतो रॉय, खेमचंद चंदनानी, दिलीप बोस, विनीता आसुदानी, प्रमिला मथरानी, संगीता दलवानी, ज्योति आसुदानी उपस्थित थे। शाला की पर्यवेक्षिका पदमजा कुंभलकर ने आभार व्यक्त किया। कुशल संचालन  सृष्टि मथरानी ने किया।
समाचार 2549147974617129705
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list