'नीरज व्यास की कविताएं' काव्य कृति का अनोखे अंदाज मे लोकार्पण
https://www.zeromilepress.com/2023/01/blog-post_98.html
नागपुर। प्रख्यात व्यंग्य लेखक डॉ. नीरज व्यास की पुस्तक 'नीरज व्यास की कविताएं' का लोकार्पण एक अनोखे अंदाज में उनके ही निवास स्थान के परिसर में स्थित एक कॉफी शॉप चॉकलेट रूम में
'कॉफी विथ नीरज' 13 जनवरी को डॉ. सागर खादीवाला, दयाशंकर तिवारी 'मौन', राजेन्द्र पटोरिया, डॉ. मनोज पांडे (विद्यापीठ), अविनाश बागड़े, नरेन्द्र सतीजा, अनिल मालोकर, मनीष सोनी, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, टीकाराम साहू, प्रा. सुनील जैस्वाल, मनोज बंड, शुभम् बोरकर, आभा सिहं, पूनम मिश्रा, कु. ईला व्यास, योगेश कडू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
बिना किसी मुख्य अतिथि या अध्यक्ष के लोकार्पण की कार्यवाही (व्यंगकार की भाषा में) संपन्न हुई।
रातुम विद्यापीठ के हिंदी विभाग प्रमुख डॉ. मनोज पांडे, साहित्यकार डॉ. राजेंद्र पटोरिया, डॉ. आभा सिंह और सुप्रसिद्ध कवि, मंच संचालक डॉ. सागर खादीवाला ने नीरज व्यास के साहित्य पर अपने मनोगत प्रगट किए।
प्रस्तावना जहां व्यंग्य शिल्पी अनिल मालोकर ने प्रस्तुत की वहीं 'अविशा' प्रकाशन द्वारा प्रकाशित कृति के रचनाकार डॉ. नीरज व्यास ने इस अनोखे आयोजन की पृष्ठभूमि पर अपने विचार प्रगट किए।
साहित्यकार विदुषी डॉ. मधुलता व्यास ने आभार प्रदर्शन का दायित्व पूर्ण किया। कार्यक्रम के सफलतार्थ इला व्यास और योगेश कडू ने अथक प्रयत्न किए।