डाॅ. ममतानी बने वीएसएसएस आयुष के अंतर्राष्ट्रीय चेअरपर्सन
https://www.zeromilepress.com/2023/01/blog-post_752.html
नागपुर। नगर के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद पंचकर्म विशेषज्ञ डाॅ. गुरमुख ममतानी सिंधी समाज की अंतर्राष्ट्रीय संस्था विश्व सिंधी सेवा संगम के आयुष (आयुर्वेदिक) के अंतर्राष्ट्रीय चेअरपर्सन नियुक्त किए गए। सिंधी विश्व सेवा संगम की शाखाएं भारत देश के सभी राज्यों के अलावा विदेशों के 128 देशों में स्थापित है।
विगत दिनों गुरूग्राम में आयोजित वीएसएसएस के पांचवे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में डाॅ. ममतानी को पदोन्नति कर अंतर्राष्ट्रीय आयुष चेअरपर्सन पद पर मनोनित होने की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष गोपाल सजनानी व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. राजू मनवानी ने की।
सम्मेलन में डाॅ. ममतानी को कोविड काल में की गई चिकित्सीय सेवाओं हेतु पूर्व केद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन के हस्ते सम्मानित किया गया।
डाॅ. ममतानी विगत 32 वर्षो से भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार - प्रसार हेतु कार्यरत है, साथ ही स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका विगत 17 वर्षाें से प्रकाशित कर रहे हैं।
इसके अलावा वे अनेक धार्मिक, सामाजिक व चिकित्सीय संस्थाओं से जुड़े है। उनके द्वारा की गई सेवाओं हेतु डाॅ. ममतानी को अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। डाॅ. ममतानी श्री कलगीधर मंडल के संयोजक अधि. माधवदास ममतानी के ज्येष्ठ सुपुत्र हैं।
आयुष चीफ बनने पर पूर्व पालक मंत्री डाॅ. नितिन राउत, विधायक कृष्णा खोपडे, डाॅ. मिलिंद माने, वीएसएसएस के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी सचिव प्रताप मोटवानी, वीरेन्द्र कुकरेजा, सुरेश जग्यासी, इत्यादि गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी।