Loading...

प्रतिबंधित मांझा खरीदी और बिक्री करने वालों पर करें कड़ी कार्यवाही : शेख



सराहनीय छापेमारी पर कोतवाली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का माना आभार

नागपुर। मोमिनपुरा गरीब नवाज मस्जिद के सामने वाली रोड पर कुछ दिनों पहले बाइक सवार  प्रतिबंधित चाइनिज मांझा से जख्मी हो गया। दूसरी तरफ एक दिन पहले फारूक नगर में प्रतिबंधित मांझा के कारण 5 वर्षीय बालिका का गला चीर गया था, गनीमत रही कि बच्ची की जान बच गई। 

और अभी कुछ दिन पहले मोमिनपुरा के गरीब नवाज मस्जिद वाले रोड पर एक राहगीर प्रतिबंधित मांझा से उसकी गर्दन कट गई, जो जैकेट पहना था उसकी पूरी कॉलर मंजे से कट गई और उस कॉलर के वजह से गर्दन कटने से बच गई। जान भी जा सकती थी, यह दुर्घटना महाराष्ट्र प्रदेश सचिव अनीशा शेख तथा ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर जिला अध्यक्ष शेख़ मुख्तार के सामने हुवा। पुलिस प्रशासन बड़ी मुस्तैदी और फुर्ती से हर दिन निरंतर छापेमारी कार्रवाई में लाखों का प्रतिबंधित चाइनीस मांझा ज़ब्त किया जा रहा। पुलिस प्रशासन के सराहनीय कार्य के पुलिस प्रशासन का आभार माना। 

महाराष्ट्र प्रदेश सचिव अनीशा शेख तथा ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर जिला अध्यक्ष शेख़ मुख्तार ने छत पर पतंग उड़ाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने हेतु निवेदन किया की ऐसे जानलेवा मांझा बनाने वाले और बिक्री और खरीदने वालों पर जल्द से जल्द पुलिस कार्रवाई की जाए और उनके हौसलों को तोड़ा जाए।
समाचार 7785977879402907914
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list