Loading...

विभाजन विभीषिका के तैल चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन



देश के बटवारे के चश्मदीद और भुक्तभोगी सदस्यों का किया गया सत्कार

नागपुर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव निमित्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम अंतर्गत आज नागपुर शहर के पूर्व नागपुर के पंच भवन क्वेटा कॉलोनी में तैल चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत माता के फोटो को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि विधायक कृष्णा खोपड़े थे। 

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप से वीएसएसएस के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी सचिव प्रताप मोटवानी, भाजपा पूर्व मंडल के अध्यक्ष संजय अवचट, पूर्व नगरसेवक मनोज चापले, राम मुंजे, क्वेटा कॉलोनी पंचायत के पदाधिकारी अध्यक्ष राजेश मुनियर, 

उपाध्यक्ष कंवर चावला व वेद पाहुजा, महासचिव राजेश किंगरे (खन्ना), तिलक आहूजा, कोषाध्यक्ष बलराम चावला, नीरज ठुठेजा, दिलीप चावला एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी रविवार शाम तक आम नागरिकों के दर्शनार्थ रखी गई है। 

अध्यक्ष राजेश मुनियार व शहर संयोजक विजय केवलरामानी ने बताया कि इस प्रदर्शनी का समापन रविवार शाम 4 बजे देश के बंटवारे के चश्मदीद एवं भुक्तभोगी वरिष्ठ सदस्यों के सत्कार के साथ भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया, उन्होंने उस भयंकर त्रासदी के बारे में जब जानकारी दी सभी भावविभोर हो गए। 

कार्यक्रम के अंत में पूर्व नागपुर क्षेत्र के विधायक कृष्णा खोपडे द्वारा प्रताप मोटवानी का वीएसएसएस में अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी सचिव पद पर नियुक्ति के लिए बुके देकर सत्कार किया। कार्यक्रम का संचालन विजय केवलरमानी, प्रस्तावना राजेश मुनियार और आभार राजेश किंगरे ने किया।
समाचार 7535366926729194315
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list