Loading...

लाईट हाऊस में रक्तदान शिविर को जबरदस्त प्रतिसाद

                                                                             
नागपुर। आशीर्वाद मेडिकल फाऊंडेशन एवं आई टी पार्क गायत्री नगर स्थित लाईट हाऊस इन्फो सिस्टम प्रा. लि. के तत्वावधान में मानव सेवा को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों के अलावा अधिकारियों ने भी स्वयंस्फूर्त होकर रक्तदान किया। 

समस्त रक्तदाताओं को डोनर कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लाईट हाऊस के सह प्रबंध निदेशक शशांक माहेश्वरी ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन रक्षा के लिए यह शिविर सार्थक सिध्द होगा। 

कार्यक्रम में निदेशिका ध्वनि माहेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेश ठाकुर, जी एस के ब्लड सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आशीष खंडेलवाल एवं कलामंच के संस्थापक नरेंद्र सतीजा की प्रमुख उपस्थिति रही। शिविर आयोजन में डॉ. स्वेता खंडेलवाल एवं टीम का विशेष सहयोग रहा।
समाचार 5241475107827236974
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list