Loading...

'उभरते सितारे' में 'जीवन का गणित'



नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नव प्रतिभाओं का लोकप्रिय उपक्रम 'उभरते सितारे'। जिसके अंतर्गत, 'जीवन का गणित' थीम पर सभी के लिए जानकारी और मनोरंजनात्मक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में माय लाइफ स्टाईल संगठन की सुपरिचित कृषी और औषधि विषेशज्ञ पूजा खोबरागड़े उपस्थित थीं. इनका स्वागत सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने किया। 

अपने संबोधन में पूजा खोबरागड़े जी ने कहा कि जीवन से नकारात्मक प्रभाव को हटा कर सकारात्मक सोच और उर्जा से भरे, तथा हमेशा खुश रह कर सभी को सहयोग करने का प्रयास करें। सबसे पहले कार्यक्रम की प्रस्तावना संयोजक युवराज चौधरी ने रखी। जिसमें उन्होंने 'जीवन का गणित' विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

तत्पश्चात, बच्चों न एक से बढ़कर एक शानदार नृत्यों एवं सुमधुर गीतों से कार्यक्रम में अनोखा रंग भर दिया। जिसमें, सिध्दांत खापेकर, प्रणवी वनकर, पुलस्त्य विजय तरारे, भव्या अरोरा, नंदिनी बागडे, राम बागल  ने सुमधुर गीत सुनाए। संपूर्णा रेमंडल के नृत्य ने दिल जीत लिया। आर्या संदीप भोंगाडे ने शानदार मिमिक्री से मन मोह लिया। 

बच्चों की  कलात्मक सृजनता को मीनाक्षी केसरवानी, लीला पवार, प्रीति अभिजीत बागल, मोनिका विकास रेमंडल, आशा वेदप्रकाश अरोरा,  देवस्मिता पटनायक, सीमा लूहा, रौनक रुंघटा, बाबा खान आदि ने खूब सराहा। 

कार्यक्रम में प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन वैशाली मदारे ने किया। तथा, सभी उपस्थित सुधिजनों, कलाकारों और दर्शकों का आभार कृष्णा कपूर ने व्यक्त किया।
कला 3685430618009822135
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list