डॉ. उपाध्याय को कादम्बरी सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2022/11/blog-post_90.html
नागपुर। नगर के सुपरिचित साहित्यकार एवं आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. गोविन्द प्रसाद उपाध्याय को जबलपुर की राष्ट्रीय संस्था कादम्बरी द्वारा सम्मानित किया गया है। डॉ. उपाध्याय को यह सम्मान उनके सद्यः प्रकाशित कहानी संग्रह 'मोती-पिष्टी' पर प्रदान किया गया है। शहीद स्मारक सभागृह, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रज्ञापीठधीश्वर साध्वी विभानन्द गिरी ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. भगवान स्वरूप शर्मा 'चैतन्य' थे। वरिष्ठ साहित्यकार कादम्बरी के अध्यक्ष आचार्य भागवत दुबे, पत्रकार डॉ. राजकुमार सुमित्र एवं महासचिव राजेश पाठक 'प्रवीण' मंच पर उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि इस के पूर्व डॉ. उपाध्याय के व्यंग्य संग्रह 'बिन पेंदी के लोटा' को महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी का आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।
अर्चना संस्था के अध्यक्ष डॉ. शशिकान्त शर्मा, सचिव श्रीमती शशि भार्गव, अतुल त्रिवेदी, नरेन्द्र परिहार, श्रीमती हंसपाल आदि ने इस उपलब्धि पर डॉ. उपाध्याय का अभिनन्दन किया है।