Loading...

व्यापार के साथ समाजसेवा अनुकरणीय : चावला

                                                                    रोचक रहा स्नेह मिलन                                                                     
नागपुर। सक्करदरा व्यापारी संघ के तत्वावधान में स्नेह मिलन का रोचक आयोजन संस्था के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मंच पर प्रमुख अतिथि साधना सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा के पालक संचालक अधिवक्ता श्रीचंद चावला, अध्यक्ष सतीश चौधरी, कार्याध्यक्ष सत्तारखान पठान, संस्थापक द्वय डॉ मनमोहन राठी एवं नरेंद्र सतीजा उपस्थित थे। 

अपने प्रास्ताविक में डा राठी ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराते हुए व्यापारियों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। कार्यक्रम में विशेष रूप से सुवर्ण चाफा के संचालक व कवि अनिल मालोकर को शाल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

उन्होंने हास्य व्यंग्य की रचनाएं प्रस्तुत कर समा बांध दिया ।अपने संबोधन में प्रमुख अतिथि चावला ने कहा कि सक्करदरा व्यापारी संघ अनूठा है। व्यापार के साथ समाजसेवा अनुकरणीय है। उन्होंने व्यापारियों से साधना बैंक से जुडने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया। 

आभार अशोक मदान ने माना। कार्यक्रम में राजू कावले, नितिन वाधवानी, चंद्रकांत बनोदे, विलास वैतागे, गणेश जैसवाल, सतीश मदान, नरेंद्र बुरडे, संदेश चौधरी, सुधाकर राऊत आदि की उपस्थिति रही।
समाचार 7611946772376989476
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list