स्व. विजय कुमार दम्मानी की 'धरोहर' लोकार्पित
https://www.zeromilepress.com/2022/11/blog-post_61.html
नागपुर। सुप्रसिद्ध समाजसेवी, चिंतक, कला उपासक, कला पोषक साथ ही एक कुशल व्यवसायी स्व. विजय कुमार दम्मानी की स्व- लिखित और संकलित लेखन का अद्भुत संग्रह 'धरोहर' का विमोचन सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् डा वेदप्रकाश मिश्रा, प्रख्यात सर्जन और साहित्यकार डा. लोकेंद्र सिंह, दम्मानी के भ्राता श्रीकृष्ण कुमार दम्मानी, पत्रकार, साहित्यकार। सत्येंद्र प्रसाद सिंह, सुप्रसिद्ध चार्टर अकाउंटेंट सुधीर बाहेती जैसे महानुभावों के हस्ते संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मल्ल कंस्ट्रक्शन के निदेशक डी डी मल्ल ने की।
कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व सदस्य अविनाश बागड़े ने किया। विजयजी की सहधर्मिणी श्रीमती मंजू विजय दम्मानी का हृदयस्पर्शी वक्तव्य जहां विशेष था वहीं बहन प्रेमलता बागड़ी ने काव्यात्मक अंदाज में अपनी बात रखी।कार्यक्रम की प्रस्तावना जहां सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने रखी वहीं सुधीर बाहेती ने विजय दम्मानी का परिचय सदन को दिया।
आभार प्रदर्शन का दायित्व श्रीमती पिंकी बागड़ी ने निभाया। कार्यक्रम के सफलतार्थ पुत्रवधु श्रीमती मीनाक्षी दम्मानी, विनय जैन, अजय मल्ल और प्रियंक जैन का विशेष योगदान रहा।
अविशा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस अनोखी धरोहर' का प्रकाशन शहर के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा प्रो सी के रागीट, प्रो वीसी हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा, डा मनोज कुमार, डा विजय शर्मा, संतोष बादल, डॉ अर्चना चौधरी, विनय मोहन्ता, रेणु, अशोक एवं अभिषेक मोहता, वृजवल्लभ चांडक, आरती सिंह,
अनिल मालोकर, रूनल तापड़िया, अमिता शाह, बुद्धिराजा, बृजेश दम्मानी, संदीप अग्रवाल से खचाखच भरे चिटनविस सेंटर के मिमोसा सभागृह में संपन्न हुआ।