परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का शहर में हुआ भव्य स्वागत
https://www.zeromilepress.com/2022/11/blog-post_53.html
नागपुर। ब्राह्मणों के राष्ट्रीय संगठन विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आदि जगद्गुरु शंकराचार्यजी द्वारा स्थापित कांची कामकोटि पीठ से 61 दिवसीय परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा निकाली गई है। अरुणाचल प्रदेश में विप्र फाउंडेशन द्वारा 11 कराेड़ रुपए की लागत से परशुराम कुंड में परशुराम भगवान की 51 फुट ऊंची पंच धातु की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी।
इस उपलक्ष्य में श्री कामाक्षी मंदिर, कांचीपुरम से आरंभ हुई यह अमृत भारत रथ यात्रा विभिन्न नगरों का भ्रमण करते हुए शनिवार, 19 नवंबर को संतरा नगरी में पहुंची। इस दौरान सुबह 9 बजे विप्र फाउंडेशन की स्थानीय इकाई द्वारा अमृत रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाकर कलश यात्रा, पुरुषों द्वारा ध्वजा यात्रा, विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा एवं पंडितों के शंखनाद सहित गाजे-बाजे के साथ पूर्व नागपुर के सतनामी चौक से लेकर लकड़गंज स्थित राजस्थानी ब्रह्म समाज भवन तक धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई. इस आमंत्रण यात्रा के पीले चावल भी वितरित किए गए। शोभा यात्रा के दौरान पिरामिड स्पिरिचुअल सोसायटी के द्वारा शाकाहारी का संदेश भी लोगों तक विशेष रूप से पहुंचाया गया।
इस आयोजन में विशेष तौर पर विप्र फाउंडेशन विदर्भ इकाई के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार शर्मा, विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर बी शर्मा, स्वामी राम नारायण औरंगाबाद विफा के अध्यक्ष राजेश बुटोले, वीफा नागपुर के अध्यक्ष गिरीश पुरोहित वैद्यनाथ के संचालक सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक गिरीश व्यास, रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने, दक्षिण नागपुर के विधायक मोहन मते, महेश तिवारी, लक्ष्मी नारायण शर्मा, महेश पुरोहित,
संजय पालीवाल, विनोद चतुर्वेदी, सहित संजय चतुर्वेदी, अधिवक्ता गोपाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राकेश मिश्रा, हेमंत शर्मा, किशोर पालीवाल, किशोर शर्मा, प्रकाश शर्मा, देव शर्मा अभिषेक शर्मा सतीश शर्मा अमित तिवारी भी प्रमुखता से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष रितु आनंद शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में फीफा महिला प्रकोष्ठ की वर्षा शर्मा, मधु शर्मा, मीना शर्मा, प्रीति शर्मा, कल्पना शर्मा, रजनी शर्मा, रेनू शर्मा, प्रियंका तिवारी, शालिनी पंचारिया, डॉ. नीता शर्मा और अनीता अग्रवाल संतोष पांडेय ने प्रयास किए।