सहनशीलता से होता शांति का वातावरण
https://www.zeromilepress.com/2022/11/blog-post_18.html
अंतराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया गया
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय जरीपटका नागपुर तथा बीएल अमलानी एम आर नथवानी कॉलेज ऑफ कॉमर्स अँड इकॉनॉमिक्स कॉलेज ऑफ आर्ट विलेपार्ले वेस्ट मुंबई एवं राणी दुर्गावती विश्वविद्यालय युनिव्हर्सिटी इन जबलपूर मध्य प्रदेश इनके संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस इस विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया।
डॉ श्रद्धा अनिल कुमार प्राचार्य दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय इन्होंने अपने प्रस्तावित संबोधन में अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस पर जानकारी दी।
रिसोर्स पर्सन डॉ सुचिता मराठे वाइस प्रिंसिपल एंड प्रोफेसर इन इंग्लिश श्रीमती बिंझानी महिला महाविद्यालय महल नागपुर इन्होंने इस अवसर पर छात्राओं को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस क्यों मनाते हैं इसका उद्देश्य क्या है और महत्व क्या है। समाज में देश में और विश्व में शांतता बढ़ाने के लिए सभी ने सहनशक्ति बढ़ानी चाहिए तभी विश्व में शांतता निर्माण होगी।
डॉ जितेंद्र अहिरकर प्राचार्य बीएल अमलानी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई डॉ राजेश्वरी राणा डायरेक्टर वुमेन स्टडी एंड रिसर्च सेंटर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी इन जबलपुर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ चेतना पाठक तथा आभार प्रदर्शन डॉ बबीता थूल इन्होंने किया। तीनों महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग तथा छात्राओं ने भारी संख्या में सहभाग लेकर कार्यक्रम सफल बनाया।