Loading...

सिंधी सोशल फोरम ने किया मेधावी प्रतिभाओं का सत्कार



नागपुर। मातेश्वरी भवन में सिंधी सोशल फोरम द्वारा मेधावी प्रतिभाओं के सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के ५ गणमान्यों को अवार्ड व मेरिट, सफल छात्रों को ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सत्कार किया गया। 

मंच पर प्रमुख अतिथि के रूप में रमेश तोलानी, अधि. डी पी लालवानी, शिक्षा महर्षि हरीश बाखरू, सिंधी सोशल फोरम के अध्यक्ष मोहन मंजानी, महासचिव अशोक माखीजानी व फाउंडर परमानंद विधानी उपस्थित थे। 

सर्वप्रथम अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलीत कर इष्टदेव झूलेलाल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर अर्जुन जग्यासी, इंदर रुघानी, मनचंदिया शंकर, श्याम टहिलयानी द्वारा किया गया। 

सिंधी सोशल फोरम के अध्यक्ष मोहन मंजानी ने संस्था के सामाजिक कार्यों की जानकारी दी व बताया इस वर्ष से समाज के पांच प्रतिभाओं को सिंधु सौरभ अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। महासचिव अशोक माखीजानी ने अतिथियों का परिचय दिया। तत्पश्चात सिंधी सोशल फोरम के पूर्व साथियों का शाल व श्रीफल से सत्कार किया गया। 

समारोह में रमेश तोलानी ने छात्रों को प्रोत्साहित करने की सिंधी सोशल फोरम की मुक्त कंठ से सराहना की भविष्य में किसी भी प्रकार का सहयोग करने की पेशकश की। अतिथि हरीश बाखरू ने कहा कि सिंधी समाज के विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर ऊंचा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। 

सिंधी सोशल फोरम द्वारा विभिन्न क्षेत्र के वरिष्ठ व प्रमुख जयप्रकाश आहूजा, सचानंद हिरानी,  हरीश बाखरू, खेमचंद चंदनानी, हरभगवान नागपाल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिंधु सौरभ अवार्ड देकर सम्मान किया गया। 

अधि. डी पी लालवानी को डी लिट उपाधि मिलने पर शाल श्रीफल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पीएचडी धारकों के साथ कक्षा १० वी , १२ वी व ग्रेजुएट १२० मेरिट छात्रों का सत्कार ट्रॉफी एवं मोमेंटो अशोक रामानी व अप्पू वाधवानी के सहयोग से किया गया। मंच संचालन सुंदर रूप से जयकिशन विधानी ने किया.

सफलतार्थ ईश्वर अमरनानी, सुरेश आहूजा, पी. टी. दारा, मोहन कृपलानी, हरीश माईदासानी, डा.राजकुमार खियानी, मुरली खटवानी, अशोक जेसवाणी, वासुदेव हिरानी, नारायण टहिलयानी, सुंदर तरवानी, शंकर मूलचंदानी, वासुदेव दादवानी, गोपाल खटवानी, नानकराम लालवानी, चंद्र लालवानी, रजनी शर्मा, कंचन गेहानी एवं नीलम ठकवानी ने अथक प्रयास किए, अंत में जयकिशन विधानी ने सभी का आभार प्रकट किया।
समाचार 4303847914996260567
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list