Loading...

किशोर पालीवाल को आरोग्य महर्षि सम्मान


नागपुर। राजस्थानी ब्रम्ह समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष आरोग्य के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियो को सम्मानित करने के लिए आरोग्य महर्षि सम्मान की शुरुआत की गयी है। 

वर्ष 2022 के लिए यह आरोग्य महर्षि सम्मान किशोर पालीवाल को दिया गया। किशोर पालीवाल द्वारा समाज के हर वर्ग तक आरोग्य शिविर, रक्तदान शिविरो का आयोजन, सरकारी योजनाओ के माध्यम से जरूरतमंद लोगो का इलाज करवाने से लेकर निशुल्क दवाईया उपलब्ध करवाने का कार्य किया जाता है। 

राजस्थानी ब्रह्म समाज द्वारा दिए गये सम्मान को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा की इससे मुझे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक आरोग्य सेवा करने का जज्बा और बडा है, इस कार्य का क्षेय उन्होंने अपने परिवार को दिया है। 

आयोजन कि अध्यक्षता संजय पालीवाल ने की, वरिष्ठ समाज सेवी रामनिवास पारिक और कैंसर अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर करतार सिंग प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से लक्ष्मीनारायण शर्मा, महेश पुरोहित, सतीश पुरोहित, आनंद शर्मा, सुरेश उपाध्याय, गिरीश पुरोहित, विक्रम शर्मा, श्रीकांत पुरोहित, भावेश जोशी, विष्णु शर्मा, पियूष पुरोहित, पैलेष जोशी, पियुष जोशी, दीपक पारीक, सतीश शर्मा , गौरव शर्मा, अमित तिवारी, 

अभिषेक जोशी, गायत्री शर्मा, नताशा शर्मा, रितु आनंद शर्मा, कल्पना शर्मा, वीना शर्मा, प्रियंका तिवारी, केवीला जोशी, दिप्ती शर्मा, मयंक शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
समाचार 8541462382057022969
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list