Loading...

राष्ट्रहित में नागरिकों के कर्तव्य



नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का नवोदित कलाकारों के लिए उपक्रम 'उभरते सितारे'। जिसके अंतर्गत, 'राष्ट्रहित में नागरिकों के कर्तव्य' थीम पर ज्ञानवर्धक और मनोरंजन से भरपूर संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में समाजशास्त्र विषय की अध्यापिका श्रीमती रमणी नायडू जी अतिथि के रुप में उपस्थित थीं। इनका स्वागत सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने किया। 

अपने संबोधन में उन्होंने नागरिकों के कर्तव्य को बहुत ही विस्तारपूर्वक समझाया और बताया कि सभी को अपने इतिहास के बारे में जानकारी जरूर रखनी चाहिए, तभी राष्ट्र के प्रति प्रेम और अधिक प्रगाढ़ होगा। तथा, आज मीडिया जैसे सशक्त माध्यम के उपयोगिता के बारे में उन्होंने विस्तार से समझाया। तत्पश्चात, तेज बारिश में भी बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। 

जिसमें, भव्या अरोरा, जियान आहूजा, नंदिनी बागडे, मीनाक्षी केसरवानी, शैला वर्मा और मुस्कान नायडू ने अपने गीतों से सबका दिल जीत लिया। मयूरी गावंडे, रूवी गीरे, वैभवी ठाकरे, समीक्षा खोकले, लावण्या टेकाडे, तन्वी बिंदेवार, ध्रुवी भिसीकर, विधि जौंजाळ एवं पूर्वी मंगेश वैद्य के नृत्य ने सबको आनंद विभोर कर दिया। 

नवोदित कलाकारों को संपूर्णा रेमंडल, सीमा लुहा, देवस्मिता पटनायक, कृष्णा कपूर, संस्कृति गौरव डाहाके, डॉ. लता काले, डॉ. करुणा आटे, अनन्या प्रदीप सोनी, आनंद डोंगरे, बाबा खान, रौनक रुंगटा, असीमा बोस आदि ने बहुत सराहा। 

कार्यक्रम में प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक युवराज चौधरी ने किया। तथा, सभी उपस्थित जनों का आभार वैशाली मदारे ने अपने शब्दों में व्यक्त किया।

 
खेल 4681211042267461482
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list