Loading...

नागपुर को आईटी और मैन्युफैक्चरिंग हब बनाए

देश में 70 हजार स्टार्टअप और 100 यूनिकॉर्न बनने से भारत को आर्थिक मजबूती

नागपुर (आनन्दमनोहर जोशी)। हाल ही में आठ सदस्यीय समुह के शिखर सम्मलेन के आयोजन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में चल रहे आर्थिक संकट का जिक्र भी किया. 

इस दौरान उन्होंने भारत को विश्व का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की महत्वपूर्ण बात शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान कही. वैसे भी भारत को युवाओं का देश कहा जाता है. 

श्री मोदी ने समरकन्द के शिखर सम्मलेन में भारत के युवाओं और श्रमशक्ति पर विश्वास व्यक्त किया. भारत के प्रधानमंत्री ने भीषण महामारी के बाद भी भारत को आर्थिक संकट से उबारकर प्रथम ग्यारह स्थान से ब्रिटैन को पछाड़कर पांचवे स्थान पर पहुँचाया. 

यह सर्वविदित है की कोरोना महामारी के बाद चीन से अनेक उद्योग धंधे बंद होने पर अनेक वस्तुओं का उत्पादन बंद हुआ. इसे देखते हुए भारत में आज वर्तमान समय में भारत में 70 हजार स्टार्टअप और 100 से अधिक यूनिकॉर्न है. 

भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा कोरोना महामारी, यूक्रेन रूस  युद्ध  के संकट के बाद भी भारत को बड़ी आर्थिक शक्ति बनना यह सराहनीय कदम है. 26 फरवरी 2022 से लगातार रूस, यूक्रेन युद्ध अभी भी शुरू है. 

ऐसे विपरीत परिस्थिति में भारत के विश्व के 5 देश में आर्थिक वित्त स्थिति का होना भारत के लिए बड़े गर्व का विषय है. जहाँ पहले भारत के चार महानगरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई को ही महत्त्व दिया जाता था. 

लेकिन कुछ वर्षों से महाराष्ट्र के पुणे, नागपुर, कर्नाटक के बंगलुरु, मध्यप्रदेश के इंदौर, तेलंगाना के हैदराबाद, छत्तीसगढ़ के रायपुर जैसे शहर का नाम भी विकसित शहरों में आ रहा है. अब जबकि भारत के मध्य में बेस ज़ीरोमाइल  नागपुर में मेट्रो का निर्माण हो चुका है. 

साथ ही भारत के केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मेट्रो द्वारा मेट्रो को गोंदिया और विदर्भ के अन्य शहरों में बनाने सम्बंधित वक्तव्य से नागपुर जैसे शहर में स्टार्टअप  कंपनियां आने की सम्भावना दिखाई दे रही है. 

आशा है नागपुर जैसे शहर में चीन जैसे बनाये जानेवाले सस्ते इलेक्ट्रिक,इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमो बाइल, फैब्रिक, कपडे के उद्योग,  सुचना प्रौद्योगिकी हब्स की स्थापना स्टार्टअप कंपनी के माध्यम से होगी. जिससे भारत के करोड़ों युवाओं को रोज़गार मिलेगा.
समाचार 5009950218472571844
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list