Loading...

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने वृद्धाश्रम में विभिन्न सामग्रियां की वितरित



नागपुर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा की मातृ शक्तियों ने 20 सितंबर को महेश्वर वानप्रस्थ आश्रम जो कि उज्ज्वल गोरक्षण कैंपस, उमरेड रोड, बाहदुरा गाव रोड नागपुर में स्थित है वहां भेंट दी। 

सर्वप्रथम धारणा अवस्थी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं  प्रदेशाध्यक्ष महाराष्ट्र इन्होंने अपने सभी साथियों का परिचय करा कर आश्रम में उपस्थित सभी बहनों और भाइयों का स्वागतअपनी टीम के साथ पुष्प देकर किया। 

तदुपरांत भाइयों एवं बहनों का अलग अलग समूह करके फिल्मी गीत पर आधारित अंताक्षरी का आयोजन किया गया एवं रंगारंग कार्यक्रम जिसमें नृत्य और गीत दोनों शामिल थे लिया गया जिससे एक उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया। यहां पर स्थित सभी आश्रम वासी 60 वर्ष से ऊपर है।

मंच की प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी  ने 12 साड़ियां, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे ने 1 पैर वाली सिलाई मशीन, प्रदेश संयोजक रति चौबे 15 शर्ट1 5 पेंट जिला मंत्री निशा शुक्ला 9 टॉवल व गाउन, जिला सलाहकार शैलजा मिश्रा पैंट शर्ट, सुमन शुक्ला 6 साड़ियां और बॉडी लोशन, सीमा वानखेड़े पेंट शर्ट, अनुराधा हटवार 5 साड़ियां, 

भुसावल की जिला अध्यक्ष गुंजन मिश्रा ने और श्रीमती हटवार दिए और लीना हेजिब नगद सहयोग दिये जिससे सेब, केला और पपीता जैसे फलों को खरीदा गया। छवि शुक्ला द्वारा 30 पारले जी के बिस्किट और आश्रम में उपस्थित सभी को वितरित किया गया। संगीता घई  गायों के लिए चना और गुड़ लेकर आई थी।

संगीता घई ने आश्रम वासियों को नृत्य कराकर एक अलग ही समा बांध दिया था। जगदीश श्रीवास्तव  ने बहुत ही सुंदर गाना गाया, नागिन डांस सुरेश काबरा  ने किया। इसके साथ ही साथआश्रम में उपस्थित सभी भाई और बहनों ने सहभाग किया| कार्यक्रम का संचालन धारणा अवस्थी ने और आभार प्रदर्शन वृद्धाश्रम के मैनेजर ओम प्रकाश बंग ने किया। 

इस प्रकार कार्यक्रम यशस्वी रुप से संपन्न हुआ। मंच के संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा  ने पीतर के माह में इस प्रकार के कार्यक्रम को लिए जाने पर प्रशंसा की और रेखा पांडे  का विशेष आभार माना।
समाचार 9020584110188266054
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list