Loading...

आमराई सोनगांव में हैरिटेज वॉक



विरासत के सरंक्षण का लिया संकल्प

नागपुर। इंटेक नागपुर चैप्टर ने सोनेगांव आमराई में रोटारैक्ट YCCE, क्लब ऑफ नागपुर, नागपुर वेस्ट, JIT और नागपुर डाउनटाउन के सदस्यों के लिए हेरिटेज वॉक का आयोजन किया।

5 रोटारैक्ट क्लबों के लगभग 50 सदस्यों ने वॉक में भाग लिया, जिसका नेतृत्व ए आर नितिका एस. रामानी, सह-संयोजक इंटेक नागपुर चैप्टर ने किया।

आर. रामानी ने नागपुर के एक प्रमुख विरासत क्षेत्र - सोनेगांव आमराई के इतिहास और विकास के बारे में जानकारी दी।

प्रतिभागियों ने सोनेगांव झील, मुरलीधर मंदिर, नागोबा मंदिर, ऐतिहासिक चबूतरे, पुष्कर्णी, बावड़ी, ब्रिटिश युग की संरचनाएं और सोनेगांव की प्राकृतिक विरासत का सर्वेक्षण किया ।

प्रतिभागियों ने हेरिटेज वॉक द्वारा जाना कि नागपुर में बहुत सारे अपरिचित सुंदर विरासत स्थल है और यह भी कि हमारी विरासत को संरक्षित करना कितना महत्वपूर्ण है। 
समाचार 8768582857132023458
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list