उभरते सितारे में 'स्वास्थ्य ही संपदा है'
https://www.zeromilepress.com/2022/09/blog-post_397.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम 'उभरते सितारे', जो कि नवोदित कलाकारों को समर्पित है। इसमें, सभी के स्वास्थ्य को लेकर एक अनोखा कार्यक्रम 'स्वास्थ्य ही संपदा है' का आयोजन किया गया। जिसमें, अतिथि के रूप में युवा योग नृत्य आचार्य राजेश उमाठे उपस्थित थे। इनका स्वागत संयोजक युवराज चौधरी ने किया।
इसी क्रम में कला प्रेमी तथा समाज सेविका मंदाताई वैरागडे भी उपस्थित थीं। इनका स्वागत सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने किया. 'स्वास्थ्य ही संपदा है', इस विषय पर श्री. राजेश उमाठे ने अपने संबोधन में छोटी-छोटी व्यायाम क्रियाओं द्वारा स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए।
जिसमें श्वसन क्रिया, स्ट्रेचिंग और रिलैक्सिंग क्रिया द्वारा महत्वपूर्ण बातें समझाई। तत्पश्चात, बच्चों ने एक से बढ़कर एक गायन और नृत्य से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
जिसमें, नंदिनी बागडे, मृणाल तेलरांधे, देवांशी पटनायक, भव्या अरोरा, संपूर्णा रेमंडल, शहजाद आलम ने शानदार गीत प्रस्तुत किए। मृणाल तेलरांधे ने स्वरचित कहानी भी सुनाई। देवांशी पटनायक, भव्या अरोरा और संपूर्णा रेमंडल ने सुंदर नृत्य किया।
नवोदित कलाकारों को कृष्णा कपूर, डॉ शालिनी तेलरंधे, बाबा खान, सीमा लूहा, मंदाताई वैरागडे, रुंदा पाटिल, देवस्मिता मानस पटनायक, अलका रुंगटा आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक युवराज चौधरी ने किया। तथा सभी उपस्थितों का आभार सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने व्यक्त किया।