Loading...

दि होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिए,शन के दिवर्षीय चुनाव संपन्न



लगातार 36 वर्षों से अग्रवाल अध्यक्ष और 34 वर्षों से मोटवानी सचिव पद पर कायम

नागपुर। मध्य भारत की सबसे बड़ी और 76 वर्ष पुरानी व्यापारिक एसोसिएशन दी होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन का आम चुनाव 2 सितंबर 22 को शुक्रवार को नवनिर्मित एसोसिएशन सभागृह में आयोजित हुआ। 

लगातार 36 वर्ष से दि होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट असो के अध्यक्ष पद पर  संतोषकुमार अग्रवाल और लगातार 34 वर्ष से निर्विरोध सचिव पद प्रताप मोटवानी चुने गए।

उपाध्यक्ष पद पर पवनकुमार पोद्धार सहसचिव (दो) प्रदीपकुमार लाहोटी और सुभाष अग्रवाल तथा  कोषाध्यक्ष  पद पर मधुसुदन अग्रवाल निर्विरोध चुने गए, चुनाव अधिकारी रामवतार हुरकट थे। 15 कार्यकारणी सदस्यों में सुहास क्षिरसागर, महेशकुमार जेजानी, राजेश खंडेलवाल, सुधीर  क्षिरसागर, शिवकुमार गुप्ता, अजयकुमार  अग्रवाल, विरभान तुलसवानी, राजेश मदरानी, दिलीपकुमार सच्चानी, जयेश  शाह, अरुणकुमार अग्रवाल, रमेश उमाठे, अनिल अग्रवाल, श्याम कंजवानी, विजय गांधी चुने गए। 

इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल का ऑफिस नवनिर्माण हेतु और सचिव प्रताप मोटवानी को सेंट्रल गवर्नमेंट का राष्ट्रीय अवार्ड मिलने पर पुष्प गुच्छ देकर सत्कार किया गया। प्रस्तावना में अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने किए गए कार्यों की जानकारी दी। आभार सचिव प्रताप मोटवानी ने किया चुनाव अधिकारी का बुके देकर सत्कार किया गया।
समाचार 164891101852511228
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list