Loading...

खामलावाली माता मंदिर में जम्मू कश्मीर की शिव खोड़ी गुफा यात्रा



नवरात्र महोत्सव में सिंध माता मंडल का आयोजन

गडकरी करेंगे उदघाटन

नागपुर। सिंध माता मंडल, खामला की ओर से इस वर्ष माता भक्तों को नवरात्र महोत्सव के दौरान खामला वाली माता के मंदिर में जम्मू काश्मीर के प्राचीन 'शिव खोड़ी' की गुफा यात्रा की सैर करायी जाएगी. 

सिंध माता मंडल के महासचिव व पूर्व पार्षद प्रकाश तोतवानी ने पत्र परिषद में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 26 वर्षों से मंडल की ओर से देश के धार्मिक स्थलों की न केवल भव्य झाँकी बनाई जाती है बल्कि धार्मिक स्थलों की हूबहू यात्रा का रूप देकर 'यात्रा' का आयोजन किया जाता रहा हैं. बीते 2 वर्षो से कोरोना महामारी के चलते मंदिर परिसर में सादगी से नवरात्र महोत्सव सादगी से मनाया गया. 

इस वर्ष भोले बाबा के साथ माता पार्वती, महाराष्ट्र के प्रमुख माता मंदिर के देवी माताओं तुलजा भवानी, महालक्ष्मी, शारदा माता, भद्रकाली माता, अम्बादेवी, कोराडी महालक्ष्मी माताजी के दर्शनों का लाभ भक्तों को प्राप्त होगा. नवरात्र महोत्सव का उद्घाटन दि. 26 सितंबर को शाम 7 : 30 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे. 

प्रमुखता से शहर भाजपा अध्यक्ष,  विधायक  प्रवीण दटके, पूर्व विधायक अनिल सोले, संजय बोंडे, मोहन चौईथानी, ओमप्रकाश वरदानी की उपस्थिति रहेगी. अष्टमी के दिन महाराज पंडित विजय शर्मा के सानिध्य में होम हवन होगा. उपरांत माता भक्तों लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा. 

महाआयोजन को सफल बनाने में महासचिव प्रकाश तोतवानी के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष नारायण भोजवानी, परमानंद शंभुवानी, दौलतराम चंदवानी, राजन रामचंदानी, नंदलाल चेतवानी, दिलीप चैनानी, जज हेमनानी, बाबला करमचंदानी, रवि नासिकवार, श्रद्धानंद वासवानी, आशु नारायणी, दीपक गंगवानी अहम भूमिका अदा कर रहे है.
समाचार 1934448883398013730
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list