पंडित पीके तिवारी 'समाज रत्न सम्मान' से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/09/blog-post_26.html
नागपुर/रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस एवं शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ की विशाल कॉलोनी कबीर नगर की बाल गणेश उत्सव समिति द्वारा 101 वरिष्ठ नागरिकों का शॉल और श्रीफ़ल धार्मिक प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया।
इस अवसर पर सामाजिक सेवा के कार्यो में सेवायें प्रदान करने में उत्कृष्ट कार्यो के लिए नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह आईपीएस ने पंडित पीके तिवारी को समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया। एवं बाल गणेश उत्सव समिति ने भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतिथि के रूप में श्री मती रत्ना सिंह आईपीएस नगर पुलिस अधीक्षक, कबीर नगर थाना प्रभारी राजेश सिंह, उप निरीक्षक चेतन दुबे और प्रदेश महा सचिव किसान कांग्रेस लाल यादवेन्द्र सिंह बघेल, डी एस ठाकुर, नरेंद बिसेन, जय राम चौधरी आदि सभी मौजूद थे।