Loading...

वीएसएसएस ने वृद्धाश्रम में मनाया पितृ मोक्ष अमावस्या



महाराष्ट्र महिला टीम ने किया अनूठा आदर्श प्रस्तुत 

नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले एक मात्र संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र महिला टीम ने रविवार को तुलसीनगर स्थित स्व तुलसीदास खंडवानी द्वारा बनाए गए महिलाओं के वृद्धाश्रम में जाकर वृद्ध महिलाओं के साथ दान दक्षिणा भोजन खिलाकर पितृ मोक्ष अमावस्या मना कर अनूठा आदर्श प्रस्तुत किया। 

वीएसएसएस महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष हर साल भाद्रपद की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक होता है 

पितृ पक्ष 10 सितंबर को प्रारंभ हुए, जो कि आज रविवार 25 सितंबर को खतम हुए। आज के दिन किए गए श्राद्ध और दान से पितरों की आत्माएं  जीवन मरण के चक्र से मुक्त हो जाती है उनको मोक्ष प्राप्त होता हैं, आज के दिन पितरों को तर्पण करने के लिए दान दक्षिणा, भोजन, करवाने से पुणय की प्राप्ति होती  है। 

मोटवानी ने बताया उसी के अनुरूप महाराष्ट्र महिला टीम की अध्यक्ष डा भाग्यश्री खेमचंदानी और कार्याध्यक्ष सुनीता जेसवानी सहित पूरी टीम ने प्रताप मोटवानी की प्रमुख उपस्तिथि में तुलसीनगर में वृद्धाश्रम में रहवासी वृद्ध महिलाओ को वस्त्र, नगदी दक्षिणा, फ्रूट, मिठाई भोजन और खाद्य वस्तुएं देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। 
वृद्धाश्रम की सभी वृद्ध महिलाएं ऐसा सम्मान अपनत्व और एक परिवार जैसा माहौल पाकर बेहद भावुक होकर खुशी से आंसू आ गए। 

पितृ मोक्ष अमावस्या में पहिली बार वृद्ध महिलाओ से मिल कर ऐसा आयोजन अभी तक किसी ने नहीं किया था, जिससे खुशी से वे सरोबर हो उठी और वीएसएसएस टीम को भी आत्मिक खुशी और प्रसन्नता प्राप्त हुई। 

अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, कार्याध्यक्ष सुनीता जेसवानी सहित  उपाध्यक्ष अनिता नागवानी, मीता चावला,  गीता चावला, वंदना वतियानी, सहित रश्मि मोहनानी  हेमा खुबनानी, प्रिया जेसवानी, पूनम काकवानी, सभी ने अपने तरफ से अलग अलग सामग्री दान दक्षिणा देकर वृद्ध महिलाओ से आशीर्वाद प्राप्त किया। मोटवानी ने सभी वृद्ध महिलाओ को कहा कि अब वह यहां आते रहेंगे और आपकी जरूरतों को पूरा करेंगे। 

आप सभी वृद्ध महिलाएं यहां एक साथ रहते है आपको परिवार की कमी महसूस नहीं हो हमारी टीम आकर आप सभी के साथ समय बिता कर आपकी जरूरतें पूरी करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी ने और आभार कार्याध्यक्ष सुनीता जेसवानी ने किया।
समाचार 3003013723035874722
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list