Loading...

पिंक कर्व्स ने मनाया नारी शक्ति दिवस



नागपुर। पिंक कर्व्स की मेंटर काजल गाजरानी से मिली जानकारी के अनुसार  पिंक कर्व्स वर्कशॉप में नारी शक्ति दिवस मनाया गया। जिसमे महिलाए और बहनों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

इसमें महिलाओं द्वारा साड़ी पहनकर कैट वॉक और नृत्य प्रस्तुत किए गए । जिसमे महिलाओं का भारी उत्साह नजर आया। मोटिवेशन स्पीकर निशा चावला ने महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि साड़ी भारतीय परिधान है। जो आज उनकी स्वतंत्रता, और सौभाग्य का प्रतीक है। 

नारी में अपार शक्ति है, वो परिवार को भोजन बनाकर खिलाती है तो अन्नपूर्णा, व शिक्षा देकर शिक्षित करती है सरस्वती, और बुरा वक्त आने पर दुर्गा का रूप बन जाती है। काजल गाजरानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जूही, यशिका इनका सहयोग रहा।
समाचार 8075426053413637413
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list