राजस्थानी ब्रम्ह समाज द्वारा स्व. रिखवचंद शर्मा स्मृति उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान घोषित
https://www.zeromilepress.com/2022/09/blog-post_20.html
नागपुर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान मे प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। राजस्थानी ब्रह्म समाज द्वारा स्व. रिखवचंद शर्मा स्मृति उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रतिवर्ष शिक्षा के क्षेत्र मे अच्छा कार्य करने वाले शिक्षको को दिया जाता है।
विशेष रूप से महिला शिक्षको को दिये जाने वाला यह सम्मान इस वर्ष सुनीता सुरेश उपाध्याय और नताशा ज्ञानेश्वर शुक्ला को दिया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डाॅ. प्रमोद शर्मा, गायत्री शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा उपस्थित थे।
डाॅ. प्रमोद शर्मा ने स्व. रिखवचंद शर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला। गायत्री शर्मा ने अपने उदबोधन मे महिलाओ के शिक्षा क्षेत्र मे कीये जा रहे कार्यो की सराहना की।
अतिथियो द्वारा शिक्षको को स्मृति चिन्ह, प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त शिक्षिकाओं ने सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया।